Etawah News: पर्यटन मंत्री ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले 2012 से 17 तक का कार्यकाल याद करें

Etawah News: उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह इटावा में पहुंचे जहां पर उन्होंने करोड रुपए की योजनाओं का लोकार्पण किया तो वही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधने का काम भी किया।

Ashraf Ansari
Published on: 18 April 2025 7:59 PM IST
Tourism Minister Jaiveer Singh said Akhilesh Yadav should remember his term from 2012 to 17
X

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले 2012 से 17 तक का कार्यकाल याद करें (Photo- Social Media)

Etawah News: इटावा में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ऐतिहासिक पिलुआ महावीर मंदिर पर पहुंचे। जहां उनके द्वारा 8 करोड रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। आगे उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए महाकुंभ को लेकर सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आप सभी ने देखा होगा की 100 से ज्यादा देशों के लोग महाकुंभ में शामिल होने के लिए पहुंचे थे वहीं महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने का आंकड़ा 66 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। आगे उन्होंने अखिलेश यादव पर महाकुंभ को लेकर निशाना साधने का काम किया उन्होंने कहा कि जब से महाकुंभ शुरू हुआ था तब से लगातार अखिलेश यादव लगातार महाकुंभ को लेकर सरकार को घेरने का काम करते रहे हैं। जबकि खुद महाकुंभ में वीआईपी कल्चर के जरिए डुबकी लगाने का काम भी किया।

एक दिन देश बनेगा सोने की चिड़िया

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा हमेशा कहा जाता है कि भारत सोने की चिड़िया रहा है, कभी भारत विश्व गुरु रहा है। वह इसी उपलब्धियां के वजह से रहा होगा लेकिन 2047 तक भारत विकसित देश बन जाएगा। यह हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है।

देश के पीछे रहने की वजह तुष्टिकरण

जयवीर सिंह ने कहा कि देश हमेशा से पीछे इसीलिए रहा है क्योंकि देश में दंगे होते रहे हैं तुष्टिकरण की राजनीति होती रही है। देश इसी वजह से प्रगति नहीं कर पाया। वही आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के नायकों का सम्मान किया जा रहा है। वही जो आक्रांता है उनको हीरो बनने वाले लोगों को देश की जनता माफ नहीं करेगी। ऐसे लोग गलतफहमी में है कि हम राज नायकों को गाली देकर एक विशेष समुदाय का वोट लेने के लिए इस तरीके का तुष्टिकरण का काम किया जा रहा है। जिसको देश की जनता माफ करने वाली नहीं है।

अखिलेश को याद दिलाया 12 से 17 का कार्यकाल

समाजवादी पार्टी के 2012 से 2017 तक का कार्यकाल को लेकर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा प्रदेश की जनता ने अखिलेश के कार्यकाल को देखा है। जब इटावा समेत पूरे प्रदेश में दंगों का प्रदेश बना, अपराधियों का प्रदेश बना, भू माफियाओं का प्रदेश बना, जिस तरीके से लोगों के घरों, खेतों जमीनों पर कब्जा करने का काम किया गया।

अखिलेश जी को अभी याद होगा अभी 10 साल भी पूरे नहीं हुए हैं 8 साल ही पूरे हुए हैं। अभी आपको सत्ता में आने के लिए लंबे समय का इंतजार करना पड़ेगा। आप अपने 12 से 17 के कार्यकाल पर पश्चाताप करना चाहिए। अखिलेश यादव की आगरा जाने को लेकर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कहीं भी जाएं, राम सुमन कहीं भी जाएं उनके जाने पर किसी भी तरीके का प्रतिबंध है क्या? वह कहीं भी जा सकते हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story