TRENDING TAGS :
Etawah News: महिला का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
Etawah News: यूपी के इटावा में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक महिला का कुछ लोगों ने शव पड़ा देखा है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महिला का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस: Photo-Newstrack
Etawah News: यूपी के इटावा में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक महिला का कुछ लोगों ने शव पड़ा देखा है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। दरअसल पूरा मामला इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगमोहनपुर इलाके का बताया जा रहा है। जहां पर कुछ लोग सड़क से गुजर रहे थे तो उन्होंने सड़क किनारे एक अज्ञात महिला के शव को पढ़ा देखा। जिसके बाद महिला के सड़क किनारे शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई।
सड़क किनारे झाड़ियां में पड़ा था महिला का शव
सूचना मिलने के बाद मौके पर नजदीकी थाने की पुलिस पहुंची और इसी के साथ-साथ अपर पुलिस अधीक्षक कपिल देव मौके पर पहुंचे। जहां पर महिला के शव की शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन उसके शव के शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल में पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है।
महिला के शव को लेकर एसपी सिटी ने दी जानकारी
सड़क किनारे महिला का शव मिलने के बाद इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक कपिल देव सिंह को दी गई। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया है कि नेशनल हाईवे 2 को जाने वाले रास्ते के पास में जगमोहनपुर गांव में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त करने की कोशिश की गई लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला का शव तकरीबन तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। आसपास के थानों में पता किया जा रहा है कि कहीं महिला के गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं कराई गई। पुलिस लगातार यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला कहा की रहने वाली थी उसका नाम क्या था और यहां कैसे पहुंची।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


