TRENDING TAGS :
Fatehpur News: छठ कार्यक्रम में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, 13 लोग झुलसे
Fatehpur News Today: फतेहपुर में छठी कार्यक्रम के लिए घर पर महिलाएं खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने फट गया, जिसमें 13 लोग झुलस गए।
गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसा युवक।
Fatehpur News Today: फतेहपुर में छठी कार्यक्रम के लिए घर पर महिलाएं खाना बना रही थी, तभी गैस सिलेंडर के लीकेज होने से अचानक आग लगने फट गया, जिससे निकली आग के चपेट में आने से महिलाएं बच्चे समेत 13 लोग झुलस गए जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने तीन की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
छठी कार्यक्रम में खाना बनाते फटा सिलेंडर
जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ला में शिव करन मौर्या के घर पर बच्चे के छठी कार्यक्रम को लेकर घर की महिलाएं खाना बना रही थी, तभी खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से खाना बना रही। महिलाएं व बच्चे झुलस गए आग से बचने आये अन्य लोगों सहित 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको आस पड़ोस के लोगो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
झुलसे लोगों की पहचान
गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद परिवार के संजय ने बताया कि घर पर छठी कार्यक्रम को लेकर खाना बनाते समय आग लगने से नीलम 40 वर्ष,कल्लू 8 वर्ष,हिरालाल 22 वर्ष,पप्पू 22 वर्ष,आशा 32 वर्ष,राम कली 50 वर्ष छोटू 24 वर्ष,अर्चना 14 वर्ष,सुरजकली 30 वर्ष,शिव करन मौर्या 32 वर्ष,शिव मोहन 55 वर्ष,रीता 25 वर्ष व अंशिका 5 वर्ष झुलस गए है।
13 लोग आग से झुलसे: सीएमएस
सीएमएस प्रभाकर सिंह ने बताया कि 13 लोग आग से झुलसने से आये थे जिसमें तीन की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर किया गया है।परिजनों ने बताया है कि घर कोई कार्यक्रम था जिसके लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में आग लगने से हादसा हुआ है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!