TRENDING TAGS :
मोदी सरकार की लोकप्रियता से घबराकर विपक्ष ने बनाया झूठ का वातावरण: स्वतंत्र देव सिंह
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा सहित तमाम विपक्षी पार्टी देश में झूठ और भ्रम फैलाकर देश में अराजकता व अस्थिरता का वातावरण बनाना चाहती है।
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आज हरदोई में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में किसानों, स्नातक एवं परास्नातक छात्राओं तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ गोष्ठी एवं संवाद स्थापित किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस-सपा-बसपा सहित तमाम विपक्षी पार्टी देश में झूठ और भ्रम फैलाकर देश में अराजकता व अस्थिरता का वातावरण बनाना चाहती है। जबकि यह कानून नागरिकता देने के लिए है किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं। जिसे कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा स्पष्ट किया जा चुका है। विपक्ष की देश विरोधी राजनीति को करारा जवाब देते हुए कहा कि विपक्ष मोदी सरकार और योगी सरकार की लोकप्रियता से घबराकर झूठ का वातावरण तैयार कर रहा है। लेकिन भाजपा विपक्ष के मंसूबे कामयाब नहीं होने देगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आप बेटियां हमारी राधारानी की तरह हैं। आपके आशीर्वाद से ही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री एवं योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री है। आप ऐसे ही भाजपा को माता राधा रानी की तरह आशीर्वाद देते रहिए। पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध आदि शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का मार्ग मोदी सरकार द्वारा प्रशस्त किया गया। लेकिन पूरा विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। जबकि राहुल गांधी व अखिलेश यादव सहित पूरा विपक्ष अब तक यह नहीं बता पा रहा है कि उनके विरोध का आधार क्या है? विपक्ष कितना भी शोर-शराबा कर ले। सरकार सीएए पर दृढ़ प्रतिज्ञ है।
यह भी पढ़ें...अखिलेश यादव ने कहा- प्रधानमंत्री का कोई वादा पूरा नहीं हुआ है
उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार पर देश का विभाजन हुआ था। महात्मा गांधी ने विभाजन के बाद कहा था कि पाकिस्तान में रह रहे हिंदू व सिख आदि यदि भारत आना चाहते हैं तो उन्हें भारत में आवास व रोजगार की व्यवस्था करना भी भारत सरकार की जिम्मेदारी है। महात्मा गांधी के उस वादे को पूरा करने का काम मोदी सरकार ने किया है।
यह भी पढ़ें...दिल्ली चुनाव में कौन मारेगा बाजी, देखें Newstrack का सबसे सटीक EXIT पोल
सिंह ने कहा कि जिस तरह पूरा विपक्ष देश में भ्रम, झूठ और अस्थिरता का वातावरण फैलाये हुए है। ऐसे में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को अपने राष्ट्रीय दायित्वों के साथ जन-जागरण के कार्य में जुटना है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक कार्यो के साथ ही हमें राष्ट्रीय व सामाजिक सरोकारों से खुद को जोड़े रखना है। यह लड़ाई सत्य और असत्य, धर्म और अधर्म तथा प्रकाश और अंधकार के बीच है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सत्य के लिए डटेगा और देश में विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे असत्य, अधर्म व अंधकार का अंत करते हुए मां भारती को परम वैभव तक पहुंचाने का काम करेगा।
सिंह ने संगठनात्मक कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वाभिमान अक्षुण्य रहे यह हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों का क्रियान्वयन धरातल पर सुनिश्चित करना भी हम सभी का गुरूतर दायित्व है।
यह भी पढ़ें...दिल्ली चुनाव खत्म: सुस्त रही वोटिंग, 6 बजे तक 54.65 फीसदी मतदान
सिंह ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विपक्ष के झूठ और फरेब का जवाब देने के लिए एक बार फिर जनता के दहलीज पर दस्तक दे रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता सीएए के पक्ष में जनसहमति और समर्थन प्राप्त करते हुए मोदी सरकार को धन्यवाद के साथ मिस्ड काॅल व हस्ताक्षर भी करवा रहे हैं। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व इमानदारी के साथ अपने राष्ट्रीय व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जन-जागरण के कार्य में लगा हुआ है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!