TRENDING TAGS :
Firozabad News: अखिलेश यादव ने दी लाखन सिंह को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस
Firozabad News: सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार सायं पांच बजे सपा के वरिष्ठ नेता एवं सपा से विधान सभा प्रत्याशी रहे लाखन सिंह के निधन पर उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी।
Firozabad News (Newstrack)
Firozabad News: पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव शुक्रवार सायं पांच बजे सपा के वरिष्ठ नेता एवं सपा से विधान सभा प्रत्याशी रहे लाखन सिंह के निधन पर उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। सर्वप्रथम दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। फिर उनके परिजनों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया। लगभग 15 मिनट रुकने के बाद आगरा के लिए रवाना हो गये। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य लाखन सिंह के निधन की जानकारी होने पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके आवास मेलावाला बाग पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की।
उन्होंने चित्र पर पुष्प अर्पित किए और परिजनों तथा सपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। इसके बाद वह आगरा के लिए रवाना हो गये। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से कोई चर्चा नहीं की।
इस अवसर पर लाखन सिंह यादव के पुत्र अवनेश, धनवेश और अनिल कुमार यादव के साथ उनके परिजनों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। यहीं सपा के वरिष्ठ नेताओं से भी वार्ता की और फिर आगे के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गये।
कार्यक्रम में मौजूद हुए वीसी समेत अन्य लोग
इस अवसर पर जेएस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सुकेश यादव, प्रति कुलाधिपति डॉ. पीएस यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, अब्दुल वाहिद, जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, महानगर अध्यक्ष योगेश गर्ग, डॉ. गौरव यादव, डॉ. विनोद यादव, प्रोफेसर अजब सिंह यादव, डॉ. सुखेंद्र यादव, आदर्श यादव (धन्नू), केवी यादव, गौरव यादव, बिन्नी मित्तल, राममोहन यादव पिंकी, विजय आर्या, श्रीनाथदेव यादव, मंशाराम यादव,हाकिम सिंह, एडवोकेट राहुल यादव, सोनवीर यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


