TRENDING TAGS :
Firozabad News: ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम के सम्मान में सिरसागंज नगर में निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा
Firozabad News: फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में शनिवार को सुबह करीब 9 बजे गांधी मंडी स्थित नगर पालिका परिषद प्रांगण से भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
Firozabad News
Firozabad News: ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम के सम्मान में सिरसागंज नगर में निकल गई भव्य तिरंगा यात्रा, इस अवसर पर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं होमगार्ड विभाग व कारागार मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति यात्रा में शामिल हुए, वहीं इस दौरान तमाम भाजपा नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज में शनिवार को सुबह करीब 9 बजे गांधी मंडी स्थित नगर पालिका परिषद प्रांगण से भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सैनिकों के शौर्य पराक्रम के सम्मान में किया गया। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एवं कारागार मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।
वहीं इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पालिका चेयरमैन रंजना गुरुदत्त सिंह, विजय प्रताप सिंह छोटू सहित काफी संख्या में भाजपा नेता व पदाधिकारी व कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। वहीं नगर के कई विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने यात्रा में शामिल होकर देश भक्ति की भावना प्रकट की। यात्रा नगर पालिका प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से भ्रमण करती हुई निकली। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा वह देशभक्ति से संबंधित स्लोगन लिखे हुए बैनर पोस्टर लेकर वंदे मातरम, भारत माता के जयकारे लगाते चल रहे थे।
यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के पोस्ट भी दिखाई दिए। इस दौरान भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को याद किया गया। तिरंगा यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया।प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा सेना पर कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए सेना का अदभुत सौर्य और साहस का परिचय रहा हैँप्रदेश सरकार के होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा पहल गाँव हमले के बाद जो सेना ने कर दिया उसको पुरा देश नमन कर रहा हैँ सेना से हम सुरीक्षत हैँ देश के दुश्मनों के नौ लॉन्च पेड़ पाकिस्तान में घुसकर ध्वस्त किये हैँ