Firozabad News: नवनिर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण, हिंदी अदालतों और जनता की खाई पाटने में मददगार

Firozabad News: उद्घाटन समारोह के दौरान न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की आत्मा है, और इसे न्यायपालिका में अधिक उपयोग करने से अदालतों और जनता के बीच की खाई को पाटने में मदद मिलती है।

Brajesh Rathore
Published on: 14 Sep 2024 2:49 PM GMT
Firozabad News: नवनिर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण, हिंदी अदालतों और जनता की खाई पाटने में मददगार
X

Firozabad News: जिले के शिकोहाबाद जेएस विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय के नव निर्मित प्रेक्षागृह का लोकार्पण न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा किया गया। प्रेक्षागृह के लोकार्पण से यह दिन और भी विशेष बन गया क्योंकि हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति ने हिंदी के महत्व को उजागर किया। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष आठ माह में 13162 मामलों का हिंदी भाषा में किया निपटारा किया गया। जो उनकी भाषा और न्याय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने बताया कि उन्होंने अपने 13162 मामलों को हिंदी भाषा में न्याय देने की प्रेरणादायक कहानी साझा की और न्यायपालिका में हिंदी के महत्व को उजागर किया। उन्होंने यह भी बताया कि इन मामलों का निपटारा केवल 3 वर्षों और 8 महीनों में किया, जो उनकी भाषा और न्याय के प्रति गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उद्घाटन समारोह के दौरान न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की आत्मा है, और इसे न्यायपालिका में अधिक उपयोग करने से अदालतों और जनता के बीच की खाई को पाटने में मदद मिलती है। हिंदी का उपयोग केवल एक भाषा के रूप में नहीं, बल्कि एक सशक्त माध्यम के रूप में होना चाहिए। जो न्याय की पहुंच को हर नागरिक तक सुलभ बनाए। हमारी संविधान निर्मात्री सभा ने इसे हमारी आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया और हम सभी की जिम्मेदारी है कि इसे सभी क्षेत्रों में प्रोत्साहित करें। उनके विचारों ने उपस्थित लोगों को गहराई से प्रभावित किया और हिंदी के महत्व को लेकर उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला जज हरवीर सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा हिंदी हमारी पहचान का अभिन्न हिस्सा है। समारोह मे सामाजिक कार्यकर्ता और योग गुरु मधु चौधरी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का एक शानदार प्रदर्शन भी हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। निबंध लेखन, कविता और कहानी प्रतियोगिताओं में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.सुकेश यादव,प्रति कुलाधिपति डॉ. पीएस यादव,कुलपति डॉ.बीपी अग्रवाल,महानिदेशक डॉ.गौरव यादव,वाईस चेयर पर्सन डॉ.गीता यादव,मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक कुमार,हिमांशु यादव,शुभम यादव,श्रुति यादव एवं निधि यादव की उपस्थित सराहनीय रही। महानिदेशक डॉ.गौरव यादव ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. नूपुर राघव और इंजी. आकांक्षा दीक्षित ने किया।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story