TRENDING TAGS :
Firozabad: "पहले की सरकार में कार्यकर्ता चलाते थे प्रदेश की कानून व्यवस्था, अब..." जयवीर सिह
Firozabad News: मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आज का भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारने वाला भारत है। सर्वे दिखा रहे हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। प्रदेश सरकार ने संकल्प लिया है कि सनातन संस्कृति को पुराना गौरव लौटायेंगे।
Firozabad News (Pic:Newstrack)
Firozabad News: पूर्व की सरकार में कार्यकर्ता थाना चलाकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को खत्म कर दिया लेकिन योगी सरकार में असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में दंगा करने वालों की खैर नही है। यह बात पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिह ने बालाजी मंदिर के विकास कार्यो के शिलान्यास के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा। फ़िरोज़ाबाद शिकोहाबाद बाला जी धाम जयवीर सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम को छू रहा है। 2014 में देश की अर्थव्यवस्था 11 वे नम्बर पर थी लेकिन मोदी के राज में विश्व की 5 वी अर्थव्यवस्था है। अगले टर्म में तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। विदेशी हमारे देश को सपेरों का देश बताते थे।
कोरोना काल में भारत ने अपनी शक्ति का परिचय देते हुए विश्व को दो वैक्सीन दी। अपने मित्र राष्ट्रों को फ्री वैक्सीन दी। विज्ञान व अनुसंधान के क्षेत्र में लगातार नए आयाम स्थापित कर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को स्थापित कर पहला देश बना। विकास के दम पर देश नई अंगड़ाई ले रहा है। भारत में रहने वाला हर व्यक्ति खुशहाल होगा। देश के हर वर्ग को हर सुविधा मिलेगी। महिलाओं, युवाओं, किसान, युवा जिस दिन संकल्प लेंगे तो राष्ट्र को सही दिशा में ले जाने का काम करेगी। व्यापारियों, उद्योगपति, किसान, युवा, महिलाओं के जीवन में खुशहाली लाने का काम करेंगे। भारत जल्द ही विश्वगुरु बनेगा। हमारी सरकार ने विजन बनाया है कि देश की शताब्दी तक विश्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनेगा।
उन्होनें कहा कि आज का भारत दुश्मन को घर में घुसकर मारने वाला भारत है। सर्वे दिखा रहे हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत से जीत रही है। प्रदेश सरकार ने संकल्प लिया है कि सनातन संस्कृति को पुराना गौरव लौटायेंगे। पहले रामलला के नाम पर भक्तों पर गोली चलाई जाती थी लेकिन योगी राज में भक्तों पर फूल बरसाए जा रहे हैं। सनातन को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं। जनपद में पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 175 करोड़ की योजना मिल चुकी है। हिंदुस्तान चमकता दमकता दिख रहा है तो प्रदेश ग्रोथ इंजन बन रहा है।
जनपद को ग्रोथ इंजन बनाने का काम करेंगे। सपा नेता शिवपाल यादव के बयान पर कहा कि 2022 में भी सपा ऐसे ही दावे कर रही थी लेकिन परिणाम जनता के सामने हैं। ईडी व सीबीआई के आरोप पर कहा कि गलत करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष होकर कार्यवही हो रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप, महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, अनुजेश प्रताप, मनोरमा गुप्ता, नवीन जैन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, दयाशंकर, पूर्व पालिकाध्यक्ष रघुवर दयाल गुप्ता, नगरध्यक्ष शिवम दीक्षित, पूर्व नगरध्यक्ष विशाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुशील यादव, रिंकू शर्मा, राजेश गुप्ता, अश्वनी ठाकुर, अरुण गुप्ता, अवधेश पाठक, इसरार बब्बू, सतीश यादव, अतुल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


