सलमान खुर्शीद बोले- नोटबंदी सबसे बड़ी नासमझी, भारत दुनिया में पिछड़ रहा

नगर निकाय चुनाव में स्टार प्रचारकों का जनपद में आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार (17 नवंबर) को कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद कानपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने नोटबंदी के सवाल पर प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि यह उनकी सबसे बड़ी नामसझी है। इससे देश में मंदी जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

priyankajoshi
Published on: 17 Nov 2017 6:26 PM IST
सलमान खुर्शीद बोले- नोटबंदी सबसे बड़ी नासमझी, भारत दुनिया में पिछड़ रहा
X

सुमित शर्मा

कानपुर: नगर निकाय चुनाव में स्टार प्रचारकों का जनपद में आने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार (17 नवंबर) को कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद कानपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने नोटबंदी के सवाल पर प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि यह उनकी सबसे बड़ी नासामझी है। इससे देश में मंदी जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

पूर्व विदेश मंत्री ने आगे कहा कि, नोटबंदी के फैसले ने महंगाई को चरम पर पहुंचा दिया है। लोगों की नौकरियां छिन रही हैं। खेतिहर मजदूर से लेकर कारखाना श्रमिक तक नोटबंदी का शिकार हो रहे हैं। देश में जीडीपी तीन है। जिसे हमारी सरकार के बाद बनी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार द्वारा बनाए नए फार्मूले के माध्यम से मोदी सरकार 5 बता रही है।

पूर्व विदेश मंत्री ने चेताया कि, जब तक जीडीपी 8-10 तक नहीं पहुंचेगी, चीन क्या और छोटे पड़ोसी देशों से भी हम मुकाबला नहीं कर पाएंगे। यूएई में हाल में 50 देशों का सम्मेलन हुआ, जिसमें भारत का नाम तक नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। कांग्रेस की सरकार में रहते हुए जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और भारत का नाम बड़े आदर से लिया जाता रहा है।

कहा कि भारत, अमेरिका के आगे-पीछे घूमने लगा है। मोदी सरकार की विदेश नीति से भारत दुनिया में पिछड़ रहा है। एक सवाल पर खुर्शीद ने कहा कि गुजरात चुनाव के बाद राहुल की ताजपोशी होगी और कांग्रेस युवा नेताओं और युवा जोश से भरी होगी। गुजरात में राहुल गांधी ने सबको पीछे छोड़ दिया है, घबराई बीजेपी ने अपनी सारी प्रदेश सरकारों और केंद्र के सारे मंत्रियों को वहां बुला लिया है।

सलमान खुर्शीद प्रधानमंत्री और देश की अर्थव्यवस्था तक ही सीमित नहीं रहें, उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे की कमाई पर चुटकी ली। कहा, शाह के बेटे की कमाई दिन दोगुनी व रात चौगुनी होने पर उन्हें पुरस्कार दिया जाना चाहिए। यह बड़ा सवाल है कि इतनी जल्दी उनके पास इतना पैसा आया कहां से ?

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!