पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रियंका गांधी के समर्थन में कही ये बड़ी बात

जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रियंका गांधी आशा की नई किरण है। उनके आने से बीजेपी बौखला गई है और उल जलूल बयानबाजी कर रही है। जनता ने भी प्रियंका गांधी को स्वीकार किया है।

Aditya Mishra
Published on: 26 Jan 2019 1:23 PM IST
पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने प्रियंका गांधी के समर्थन में कही ये बड़ी बात
X

शाहजहांपुर: प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राहुल गांधी के करीबी पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी आशा की नई किरण है। उनके आने से बीजेपी बौखला गई है उल जलूल बयानबाजी कर रही है। जनता ने भी प्रियंका गांधी को स्वीकार किया है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बीजेपी का डटकर मुकाबला करेगी।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद राहुल गांधी के बेहद करीबी है। आज उन्होंने शाहजहांपुर स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाने को लेकर कहा कि प्रियंका गांधी आशा की नई किरण है। केंद्र मे बीजेपी सरकार और प्रदेश मे भी बीजेपी सरकार है। उन्होंने देश को धोखा दिया है और देश और प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। प्रियंका गांधी को महासचिव बनाने से बीजेपी बौखला गई है। कांग्रेस बीजेपी का डटकर सामना करने को तैयार है।

जितिन प्रसाद का कहना है कि पिछले पांच साल से देश और प्रदेश मे कोई भी सरकारी योजना जमीन पर नही दिखी है। योगी आदित्यनाथ के घर मे बच्चो का ऐसा सलूक किया गया दो बेहद शर्मनाक है। ऐसे मे प्रियंका गांधी के आने से जनता भी खुश है और आगे आने वाले चुनाव मे सभी परिणाम देखने को मिल जाएंगे।

ये भी पढ़ें...पूर्व राज्यपाल ने प्रियंका गांधी को बताया आंधी, BJP पर गुमराह करने का लगाया आरोप

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!