TRENDING TAGS :
होटल से सिगरेट लेने निकला फ्रांसीसी पर्यटक गायब, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग
वाराणसी: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में अपनी पत्नी वलेरी मार्टिन के साथ घूमने आए फ्रांस के रहने वाले थियरी मार्क के अचानक गायब हो जाने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। मार्क के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद स्थानीय पुलिस उसका पता लगाने में नाकाम रही है।
सिगरा थाना क्षेत्र स्थित महमूरगंज के होटल संतूर में ठहरे थियरी मार्क रविवार से ही लापता है। होटल प्रबंधन और पुलिस की मानें तो पत्नी की बातों से ऐसा प्रतीत होता है कि नशे की हालत में मार्क कहीं चला गया है। बहरहाल, पुलिस लापता विदेशी की खोजबीन में जुटी है।
6 नवंबर से है गायब
फिलहाल पुलिस लापता विदेशी की पत्नी और होटल प्रबंधन से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। इस बारे में सिगरा थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि 'ये (पति-पत्नी) फ्रांस के रहने वाले हैं जो बीते 5 नवंबर को इस होटल में ठहरने आए थे। 6 नवंबर को पति मार्क किसी काम से होटल से बाहर निकला था। उसके बाद से अब तक वो वापस नहीं आया।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर ...
एम्बेसी को सूचित किया
पुलिस का कहना है कि मार्क के लापता होने के बाद से उसकी पत्नी होश में नहीं है। यह कहें कि नशे की हालत में वह असामान्य लग रही है। एम्बेसी को सूचित किया जा रहा है।
क्या कहना है होटल प्रबंधन का
होटल प्रबंधन से जुड़े आशुतोष ने बताया कि 'ये दोनों (पति पत्नी) 5 नवंबर को सुबह 9 बजे के करीब हमारे यहां आए थे। दोनों फ्रांस के रहने वाले हैं। 6 नवंबर की दोपहर में पति मार्क, पत्नी से यह कहकर निकला था कि वो सिगरेट लेने जा रहा है। उसके बाद से अब तक नहीं लौटा। हालांकि आज सुबह जब इनका कमरा साफ़ करवाने के लिए भेजा गया तो वहां कई सारी टैबलेट आदि पड़े हुए थे लेकिन यह नहीं पता कि वो किस चीज के हैं। फिलहाल अभी पत्नी को देखकर लग रहा है कि वो पूरे नशे में है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!