TRENDING TAGS :
गैंगरेप के आरोपी गायत्री से नहीं मिल पाए मुलायम, जानिए जेल प्रशासन ने क्यों किया मना
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जेल में बंद गैंगरेप के आरोपी और सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति से मिलने की अनुमति नहीं मिली।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को जेल में बंद गैंगरेप के आरोपी और सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति से मिलने की अनुमति नहीं मिली।
मुलायम सिंह यादव ने जेल प्रशासन से आज (सोमवार, 26 जून) को गायत्री से मिलने का समय मांगा था। जिसे जेल प्रशासन ने नामंजूर कर दिया।
यह भी पढ़ें ... कोर्ट: 3 जुलाई को गायत्री प्रजापति और उनके साथियों पर तय होगा आरोप
जेल प्रशासन के मुताबिक, ईद की छुट्टी के चलते मुलायम सिंह को गायत्री से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक, सपा संरक्षक जल्दी ही गायत्री प्रजापति से मिल सकते हैं। हालांकि, अभी तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि गायत्री प्रजापति पर चित्रकूट की एक महिला ने गैंगरेप का आरोप लगाया था। महिला ने गायत्री पर अपनी बेटी का यौन शोषण करने का आरोप भी लगाया था।
यह भी पढ़ें ... नहीं चल सकता पॉक्सो एक्ट के तहत केस, गायत्री प्रजापति ने गैंगरेप मामले में दी चुनौती
जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री सहित अन्य सह-अभियुक्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कई दिनों तक पुलिस गायत्री की तलाशी में जुटी रही।
अंतत: पुलिस को लखनऊ में ही सफलता हाथ लगी थी। बाद में उन्हें जेल भेज दिया गया था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!