हजारों लोगों ने की कोरोना से बचने की कामना, घरों में रहकर एक साथ किया ये बड़ा आयोजन

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ हजारों गायत्री साधकों ने यज्ञ में आहुतियां दीं।

Ashiki
Published on: 31 May 2020 10:57 PM IST
हजारों लोगों ने की कोरोना से बचने की कामना, घरों में रहकर एक साथ किया ये बड़ा आयोजन
X

झाँसी: अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति की कामना के साथ हजारों गायत्री साधकों ने यज्ञ में आहुतियां दीं। पूर्व घोषित समयानुसार हजारों लोगों ने पूर्ण विधि-विधान से घरों में तैयार यज्ञशाला में मंत्रोच्चार के साथ औषधियुक्त हवन सामग्री से आहुति दी।

ये भी पढ़ें: ऐसा रहा यूपी में लॉकडाउन 4.0, योगी सरकार ने जारी किया राज्य के हालातों का पूरा आंकड़ा

कोरोना के कहर से मानव जाति त्राहिमाम कर रही है। इससे छुटकारा पाने के लिए अभी तक न तो कोई दवा विकसित हुई है और ना ही वैक्सीन। भौतिक शक्तियों क्षीण होने पर आमजन आध्यात्मिक शक्तियों की शरण में पहुंच गए हैं। इसी कड़ी में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के आह्वान पर रविवार को गृह-गृह गायत्री यज्ञ उपासना का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न पर 9 बजे से अपराह्न 4 बजे के मध्य लगभग जनपद में लगभग 10,000 से अधिक घरों में हवन-पूजन किया गया।

सुबह से ही साधक अपने परिवार के साथ यज्ञ की तैयारियों में जुट गए। 9 बजे से लोगों ने विधि-विधान के साथ यज्ञ प्रारंभ किया। यह सिलसिला पूरे दिनभर चलता रहा। गायत्री परिजनों ने अपने पूजा स्थल पर हवन कुंड रखकर देवपूजन किया। इसके उपरांत गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, पर्यावरण शुद्धि एवं सूर्य देवता की विशेष 24 -24 आहुतियां यज्ञ देवता को समर्पित की। हवन सामग्री में विभिन्न प्रकार की औषधीय जड़ी-बूटियां मिलाई गईं थीं। यज्ञ के धुएं में लोगों ने स्वयं को आंतरिक रूप से सेनेटाइज होने की अनुभूति की।

ये भी पढ़ें: कोरोना मुक्त हुआ ये नेता: अस्पताल से निकलते ही हुआ ऐसा स्वागत, तोड़े सारे नियम

वहीं जिन लोगों को यज्ञ करने में दिक्कत हो रही थी, ऐसे लोगों ने सोशल मीडिया एवं जूम ऐप का सहारा लेकर यज्ञ संपन्न किए। प्रातः गायत्री शक्ति पीठ आतिया तालाब पर युग निर्माण प्रभारी देशबंधु तिवारी ने यज्ञ कराया। प्रमुख ट्रस्टी हरीकृष्ण पुरोहित ने बताया कि लॉकडाउन के समय जन-जन से संपर्क कर यज्ञ की जानकारी देना संभव नहीं था किन्तु मीडिया एवं सोशल मीडिया के सहयोग से जनपद में लगभग 10,000 से अधिक घरों में यज्ञ किए जाने की सूचना प्राप्त हो रही है।

ये भी पढ़ें: यात्रियों के लिए नई गाइडलाइन, इस जिले से स्पेशल ट्रेनों से 2026 श्रमिक हुए रवाना

गायत्री प्रज्ञा पीठ प्रेम नगर के प्रमुख ट्रस्टी राजेन्द्र द्विवेदी, पी आर चिरार, हल्कू राम विश्वकर्मा, सुखवासी लाल कुशवाहा, पुष्पा शिवहरे आदि के निर्देशन में सैकड़ों घरों में यज्ञ किया गया। मीडिया प्रभारी डॉ. अचल सिंह चिरार ने बताया कि गुरसराय ब्लॉक में सतीश चौरसिया, चंद्रभान साहू एवं सुखलाल विद्यार्थी के निर्देशन में लगभग 1500 घरों में यज्ञ संपन्न हुआ।

इसी प्रकार मोंठ ब्लॉक में देवी दयाल यादव, मांडवी राजपूत के निर्देशन में 830, चिरगांव ब्लॉक में राजीव गुप्ता के मार्गदर्शन में 500, बड़ागांव ब्लाक में जीपी कटिहार, विजय तिवारी के निर्देशन में 120, बामौर में भगत जी, राजेश सोनी के मार्गदर्शन में 200, मऊरानीपुर में हरेंद्र तिवारी, मातादीन पाल, राकेश अग्निहोत्री के निर्देशन में 512, बबीना में बृजेंद्र शर्मा, कोमल शर्मा के नेतृत्व में 160, बंगरा में सुरेश चंद बबेले, देवेंद्र खरे, बाबूलाल आदि के निर्देशन में 360 घरों में यज्ञ संपन्न हुए।

रिपोर्ट: बी.के. कुशवाहा

ये भी पढ़ें: विहिप के मॉडल से राम मंदिर निर्माणः संतों ने जताया एतराज, ये है वजह

Ashiki

Ashiki

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!