TRENDING TAGS :
UP: कुंवारा बताकर की दूसरी शादी, राज खुला तो पत्नी की पिटाई...अब मांग रहे 11 लाख रुपए दहेज
Ghaziabad News: एसीपी का कहना है कि, पीड़िता की तहरीर पर पति अजय कुमार, ससुर, सास, ननद और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर में एक महिला ने पति पर अविवाहित होते हुए झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाया है। महिला के विरोध पर पति ने उसे बेरहमी से पीटा। पीड़िता का आरोप है कि, पति ने दहेज में कार, 11 लाख रुपए की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति सहित 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गाजियाबाद पुलिस जांच में जुटी है।
क्या है मामला?
मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी वर्षा नेहरा की शादी 12 जून, 2023 को रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा मेरठ निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। इसी के चलते विवाहिता को प्रताड़ित भी किया करते थे। आरोप है कि जब महिला को अपने पति की दूसरी शादी के बारे में पता चला, तो उसने उसका विरोध किया। जिसके बाद पति ने उसे जान से मारने की कोशिश की।
कार एक्सीडेंट में मारने का प्रयास
विवाहिता ने बताया उसे जान से मारने की नीयत से पति ने कार का एक्सीडेंट किया। जब उसका इलाज चला तो मायके पक्ष के लोगों ने खर्च उठाया। महिला का आरोप है कि, पति की पहले शादी हो चुकी है। पहली पत्नी को तलाक नहीं दिए, बिना उसने दूसरी शादी भी कर ली।
पति का किया विरोध, निकाला घर से
महिला का आरोप है कि, पति की पहली शादी की जानकारी मिलने पर उसने विरोध किया। जिसके बाद पति ने उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने भी दहेज में 11 लाख रुपये और कार की मांग शुरू कर दी। इस बीच विवाहिता के साथ मारपीट जारी रहा। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया।
पति सहित 5 लोगों पर केस दर्ज
महिला ने इस मामले की शिकायत थाने में दी। पीड़िता की शिकायत पर थाने में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में एसीपी का कहना है कि, पीड़िता की तहरीर पर पति अजय कुमार, ससुर, सास, ननद और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


