TRENDING TAGS :
छेड़छाड़ से परेशान थी लड़की, रोजा खोलने के बाद पी लिया टॉयलेट क्लीनर
कानपुर: एक लड़के की छेड़खानी और धमकी से तंग आकर शुक्रवार को लड़की ने पहले तो रोजा खोला और इसके बाद टॉयलेट क्लीनर पी लिया। जिसके बाद उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है लेकिन आरोपी फिलहाल पुलिस की पहुंच से बाहर है।
क्या है मामला ?
-मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के मछरिया इलाके का है।
-जहां आसिफ (काल्पनिक नाम) के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हिना (16) (काल्पनिक नाम) है।
-मछरिया में ही रहने वाले मो. आरिफ का बेटा इल्फाख (22) हिना के साथ आए दिन छेड़खानी करता था।
-इल्फाख जबरन हिना पर मिलने और बात करने का दबाव बनाता था।
-जिसकी वजह से वह एक महीने से परेशान थी।
अक्सर करता था परेशान
-विक्टिम हिना के पिता ने बताया कि हिना ने इल्फाख के बारे में घर में बताया था।
-लेकिन परिवार की इज्जत की बात को लेकर हम सभी शांत रहे।
-उन्होंने बताया कि इल्फाख घर के मोबाइल में फोन कर परेशान परेशान करता था।
-अपने साथियों के साथ घर के बाहर बैठा रहता था।
-जिससे बेटी हिना का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था।
-जब भी हिना कोचिंग और स्कूल जाती तो वह उसका पीछा करता था।
विक्टिम पर ही उल्टा दगा दिया इल्जाम
-राह चलते इल्फाख हिना से कहता था कि मुझसे बात करो और मुझसे मिलो नहीं तो जान से मार दूंगा।
-विक्टिम हिना के पिता ने बताया कि हमारा परिवार इल्फाख की इन हरकतों से परेशान हो गया है।
-जिसके बाद हमने इसकी शिकायत इल्फाख के परिजनों से की।
-जिसपर इल्फाख के परिजनों ने मेरी बेटी हिना पर ही उल्टा इल्जाम लगा दिया।
फोन पर दी धमकी
-विक्टिम हिना के भाई ने बताया कि हिना ने रोजा रखा हुआ है।
-शुक्रवार को भी हिना ने रोजा रखा था।
-शाम को उसने रोजा खोला तभी इल्फाख का फोन आया।
-इल्फाख ने फोन पर हिना को धमकी दी कि मुझसे मिलो वरना तुम्हे घर से उठाकर लेकर जाऊंगा।
पी लिया टॉयलेट क्लीनर
-इस फोन के बाद वह टेंशन में आ गई और घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया।
-जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई।
-हिना की बिगड़ती हालत देख उसे तुरंत ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।
-इस घटना के बाद नौबस्ता थाने में इल्फाख के खिलाफ तहरीर दी गई है।
क्या कहना है डॉक्टर्स का
-डॉ. एसके दीक्षित के मुताबिक अगर विक्टिम को सही समय पर नही लाया जाता तो मौके पर ही उसकी मौत हो जाती।
-अभी विक्टिम की हालत नाजुक बनी हुई है।
क्या कहना है पुलिस का
-गोविंद नगर सीओ विशाल पांडेय के मुताबिक एक स्टूडेंट ने जहरीला पदार्थ खाया है।
-परिजनों ने एक लड़के पर छेड़छाड का आरोप लगाया है।
-उस लड़के की तलाश की जा रही है।
-आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!