Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
Gonda News: करंट लगने से युवक की मौत, पत्नी की हालत गभीर, एक महीने पहले हुई थी शादी
Gonda News: करंट की चपेट में आई नवविवाहित पत्नी को बचाने के प्रयास में पति की मौत हो गई
युवक के शव के पास रोते परिजन (फोटो: सोशल मीडिया)
Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिले में करंट की चपेट में आई नवविवाहित पत्नी को बचाने के प्रयास में पति की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महज एक माह पूर्व दोनों का विवाह हुआ था।
जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया डीह कस्बा निवासी शिवम मिश्रा (26) व उनकी पत्नी कृष्णावती (24) का विवाह एक माह पहले हुआ था। दोनों अपने मकान के छत पर बने कमरे में सो रहे थे। शनिवार सुबह लगभग 5:30 बजे कृष्णावती कमरे में झाड़ू लगाने कमरे में आई तो कमरे में रखे हुए पंखे में करंट उतरने के कारण उसकी पत्नी चपेट में आकर जमीन पर गिर गई तभी उसकी आवाज सुनकर कमरे में सो रहे शिवम अचानक उठ कर पत्नी को बचाने के चक्कर में उतरे हुए पंखे में करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर मृत्यु हो गई।
छत पर सो रहे दोनों लोग करंट की चपेट में आ गए और घर वालों को पता तब चला जब मृतक की छोटी बहन निधि मिश्रा किसी काम से छत के कमरे में गई। उसने दोनों की हालात देखकर घर वालों को सूचित किया। घर वालों ने मेन स्विच से लाइट काट कर बचाया। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों को गोंडा एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां पर शिवम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दियाा, तो वहीं उसकी पत्नी का इलाज चल रहा है। इसकी सूचना कस्बे में पहुंचने पर मातम छा गया। मृतक की अभी एक महीने पहले शादी हुई थी किसी को क्या पता था कि ऐसी अनहोनी हो सकती है। अचानक ही काल के गाल में शिवम समा जाएगा।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!