TRENDING TAGS :
Gonda News: भाजपाई ने आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाला तिरंगा यात्रा, छात्रों ने मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
Gonda News: मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से भारतीय सेना पर दिए गए बयान पर गोंडा के छात्रों में उबाल देखने को मिला है।
भाजपाई ने आपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर निकाला तिरंगा यात्रा, छात्रों ने मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री का फूंका पुतला (Photo- Social Media)
Gonda News: यूपी के गोंडा में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर शनिवार को भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा शहर के अंबेडकर चौराहे से लेकर के गुरु नानक चौक तक निकाली गई। इसमें शहर के सभी प्रमुख वर्ग के लोगों ने शिरकत किया।इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी घटना का कठोर प्रतिकार जिस प्रकार से भारत की सेना ने किया है उसके फल स्वरुप हम भारत की तीनों सेना को नमन करते हैं। कहा हमें भारत की सेना पर गर्व है।
भारतीय सेना पर दिए गए बयान पर गोंडा के छात्रों में उबाल
भारतीय सेना ने आतंक करने वालों तथा उनके सर परस्त को करारा जवाब दिया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद केसरगंज करन भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे, रमापति शास्त्री, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, अजय सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, महामंत्री राकेश तिवारी, आशीष त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, राजेश, नीरज मौर्य, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना राय राजभर, किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी, अनुसूचित मोर्चा संयोजक नंदकिशोर नंदू, जिला मंत्री पुनीत सिंह, संदीप सिंह रहे।
वही मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से भारतीय सेना पर दिए गए बयान पर गोंडा के छात्रों में उबाल देखने को मिला है। शनिवार को छात्र पंचायत की ओर से शहर के एलबीएस चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्र पंचायत के अध्यक्ष शिवम पांडेय की अगुवाई में मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंककर नारेबाजी की गई।
इस दौरान शिवम ने कहा कि जिस प्रकार पूरा देश इस समय भारतीय सेना के सम्मान में खड़ा है। वहीं सत्ता पक्ष के ही कुछ नेता लगातार देश के सैनिकों के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। संगठन के उपाध्यक्ष आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सत्ता पक्ष की पार्टी जो स्वयं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़ती है, उन्हीं के नेता सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं।इस दौरान प्रिंस गुप्ता, शहजाद अहमद, सतीश मिश्र, शुभम तिवारी, अमित तिवारी, सूरज शुक्ला, अभिषेक तिवारी, विवेक शुक्ला, प्रवीण मिश्र, शैलेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप सहित दो दर्जन छात्र मौजूद रहे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!