TRENDING TAGS :
Gonda News: DM नेहा शर्मा ने की 'नागरिक संगम' की शुरूआत, जनता से बेहतर संवाद, त्वरति समाधान का है उद्देश्य
Gonda News: प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा 'नागरिक संगम' कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
DM Neha Sharma started Nagarik Sangam (Photo: Social Media)
Gonda News: गोंडा जिले में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा "नागरिक संगम" कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगरवासियों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और उनके समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम की शुरुआत 17 जनवरी से होगी और यह फरवरी तक जिले के सभी 10 नगर निकायों में आयोजित किया जाएगा।
'नागरिक संगम' का उद्देश्य
इस पहल के तहत प्रत्येक वार्ड में संवाद सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नगरवासियों की समस्याओं को सीधे अधिकारियों के सामने रखा जाएगा और उनका समाधान मौके पर ही किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस कार्यक्रम को पारदर्शिता और जनसंचार का एक प्रभावी माध्यम बताया है। उनका कहना है कि "नागरिक संगम" का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें शीघ्र समाधान देना है, ताकि प्रशासन और जनता के बीच विश्वास और संवाद का माहौल बने।
इस कार्यक्रम में नगर निकायों के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे, जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, जल निगम, विद्युत, महिला कल्याण, लोक निर्माण विभाग और अन्य विभाग शामिल हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस कार्यक्रम में पूरी तत्परता से काम करें और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करें। इसके अतिरिक्त, "क्विक रेस्पॉन्स टीम" का गठन भी किया गया है, जो जन शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगी।
"नागरिक संगम" के मुख्य बिंदुओं में प्रमुख रूप से तत्काल समस्या समाधान, सार्वजनिक सहभागिता, पारदर्शिता, और स्थानीय सेवाओं का उन्नयन शामिल हैं। स्थानीय समस्याओं जैसे सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट्स और अतिक्रमण को मौके पर ही हल किया जाएगा। नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें आवेदन प्राप्त कर लाभ दिलवाने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही, विशेष काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे जिनसे गृहकर, जलकर और विद्युत बिल से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
इस सप्ताह का कार्यक्रम
इस सप्ताह की शुरुआत में, 17 जनवरी को नगर पालिका परिषद गोण्डा के पंतनगर, सिविल लाइन, और मेवातियान वार्ड में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 18 जनवरी को नगर पंचायत तरबगंज में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न वार्डों के नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!