Gonda News: केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने CM योगी के आगमन और 'वेटलैंड दिवस' उत्सव की तैयारियों की समीक्षा की, दिये दिशा-निर्देष

Gonda News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियो को लेकर केन्द्रीय विदेश व पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी दिशा - निर्देश दिये।

Vishal Singh
Published on: 31 Jan 2025 10:26 PM IST
Gonda News
X

केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने CM योगी के आगमन के तैयारियों की समीक्षा की (Photo- Social Media)

Gonda News: पार्वती अरगा पक्षी विहार रेंज, वजीरगंज में 1 फरवरी से 2 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस (विश्व आर्द्रभूमि दिवस) के उत्सव पर होने वाले कार्यक्रम की चल रही तैयारी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियो को लेकर केन्द्रीय विदेश व पर्यावरण, वन जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी दिशा - निर्देश दिये।

पार्वती अरगा पक्षी विहार पर वन विभाग द्वारा विश्व आद्रभूमि दिवस पर मनाये जाने वाले कार्यक्रम मे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर केन्द्रीय राज्य मंत्री कीर्तवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए मताहतो से करीब आधा घंटे तक चर्चा करते नजर आये।

पार्वती अरगा पक्षी विहार मे मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिलाधिकारी, वन विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारी लगातार पार्वती अरंगा का निरीक्षण कर रहे हैं मुख्य वन संरक्षक ने भी दौरा कर अपने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा - निर्देश दिए। वन्य क्षेत्र के लोगों द्वारा लगातार पक्षी विहार के तरफ जाने वाले सडको के दोनो तरफ साफ सफाई कर नये पौधों को लगाया जा रहा है। सोहेलवा वन प्रभाग और टिकरी रेंज के वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी होने वाले कार्यक्रम को लेकर दिन - रात लगे हुए है।

मुख्यमंत्री के आगमन पर केन्द्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर करीब एक घंटे तक समय बिताने के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हेलीपैड स्थल व आवागमन से लेकर विभिन्न मुद्दों पर बारीकी से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

पार्वती अरगा पक्षी विहार मे पक्षियों को दिखने के लिए केन्द्रीय मंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से बात कर विशेष हिदायत दी कि पक्षी विहार मे अब मोटरबोट न चले तथा पक्षियों को दाना खिलाने के निर्देश जारी किया। हेलीपैड को कार्यक्रम स्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा है। मौके पर केन्द्रीय मंत्री प्रतिनिधि कमलेश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंकित सिंह, यूपी सिंह, डीएफओ पंकज शुक्ला, टिकरी रेंज अधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ,एम बी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे। वही पुलिस विभाग के एएसपी राधेश्याम राय व एसडीएम तरबगंज विशाल कुमार सहित तमाम कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

पार्वती अरगा पंक्षी विहार पर होने वाले कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई मंत्री होगे शामिल - कमलेश पांडेय

सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने बताया है की अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस पर पार्वती अरंगा पक्षी विहार मे आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य मंत्री सहति लगभग प्रदेश सरकार के आधा दर्जन मंत्री शामिल होगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जिला प्रशासन से लेकर मंडल स्तर के अधिकारी लगे है

अंतर्राष्ट्रीय वेटलैंड दिवस पर आयोजित समारोह को सफल बनाने के लिए मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल शशिभूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक सहित तमाम अधिकारियों ने पार्वती अरंगा पक्षी विहार आयोजित स्थल का निरीक्षण कर तैयारियो का जायजा लिया।

राजा भैया का दिखा पर्यावरण प्रेम

कार्यक्रम स्थल पर किन किन विभागों के स्टाल कैसे लगेगा तथा किस प्रकार रहेगा उसके लिए भी निर्देश दिया तथा कार्यक्रम स्थल पर लगे पेड़ों के आसपास साफ सफाई रंग रोगन कराने तक राजा भैया ने निर्देश दिया उन्होंने कहा कि किसी भी पेड वनस्पतियों को बिना किसी नुकसान के ही बेहतर काम करे पक्षियों और पेडों को लेकर राजा भैया ने कर्मचारियों को बेहतर काम करने का निर्देश दिया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!