Jhansi News: झाँसी बना अयोध्या धाम, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा नगर

Jhansi News: रामधून यात्रा झांसी में महाकाली मंदिर लक्ष्मी गेट बाहर से प्रारंभ हुई। यात्रा के प्रारंभ होने से पूर्व 1990-1992 में शहीद एवं घायल हुए कार सेवकों मे जगत प्रकाश अग्रवाल जी के परिजनों का सम्मान किया गया।

B.K Kushwaha
Published on: 18 Jan 2024 10:45 PM IST
Jhansi News
X

Jhansi News (Pic:Newstrack)

Jhansi News: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बुंदेलखंड कावड़ यात्रा समिति द्वारा रामधुन यात्रा का विशाल आयोजन किया गया। यह रामधून यात्रा झांसी में महाकाली मंदिर लक्ष्मी गेट बाहर से प्रारंभ हुई। यात्रा के प्रारंभ होने से पूर्व 1990-1992 में शहीद एवं घायल हुए कार सेवकों मे जगत प्रकाश अग्रवाल जी के परिजनों का सम्मान किया गया। साथ ही कार सेवक पप्पू राय, ओमप्रकाश अग्रवाल, राम नारायण सेन का स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अखंड एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक राजीव सिंह पारीछा ने किया।

झाँसी का अयोध्या बन जाना सभी जनमानस को श्रेय जाताः राजीव सिंह पारीछा

मुख्य अतिथि द्वारा यात्रा का शुभारंभ किया गया यात्रा में उपस्थित नगर धर्माचार्य हरिओम पाठक, मुरली मनोहर मंदिर के महंत विष्णु वसंत गोलवलकर, चांदमारी हनुमान के महंत लल्लन महाराज, गॉड बाबा मंदिर के आचार्य विनोद चतुर्वेदी, मनोज चतुर्वेदी का सम्मान मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक अखंड , विधायक राजीव सिंह परीक्षा और यात्रा संयोजक संजीव श्रृंगऋषि ने शौल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।

मंदिर को लेकर झाँसी की जनता में है काफी उत्साहः संजीव श्रृंगऋषि

यात्रा जैसे ही प्रारंभ हुई लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाकर यात्रा को राममय बना दिया। यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त चल रहे थे, यात्रा में आगे आगे बाल हनुमान के रूप में मुग्दर धारण किए बच्चे चल रहे थे यात्रा में अयोध्या में बने राम मंदिर के मॉडल को देखकर नगर वासी प्रफुल्लित दिखाई दे रहे थे यात्रा जैसी ही बड़ा बाजार पहुंची यात्रा में मौजूद हजारों की संख्या में लोग गगनचुंबी नारे झांसी बना अयोध्या धाम जय श्री राम जय श्री राम* के नारो से नगर गूंज उठा। यात्रा इतनी विशाल थी कि मानो पूरा झांसी यात्रा में उमड पड़ा था, मुख्य आकर्षक हरियाणा से आए 10 फुट के तीन विराट हनुमान का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहा।

इस विशाल यात्रा को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे झांसी अयोध्या बन गई हो यात्रा में बग्गी पर राम लक्ष्मण सीता जी हनुमान जी के स्वरूप शामिल थे इस विशाल रामधुन यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में चल रहे राम मंदिर के मॉडल देखने के लिए भक्त आतुर दिखे, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा को ऐतिहासिक बनाया गया।

इस अवसर पर रामधुन यात्रा संयोजक संजीव श्रंगऋषि ने कहा की आज झांसी की जनता ने इस यात्रा को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बना दिया जिस प्रकार से यात्रा में झांसी का जन सैलाब उमड़ा तो ऐसा लगा मानो झांसी की जनता ने झांसी को अयोध्या बना दिया हो। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के पुर्व जनमानस में मंदिर को लेकर इतना उत्साह हमने कभी नहीं देखा। झांसी की जनता के साथ पूरा देश इतना उत्साहित है की हर कोई अयोध्या रामलला के दर्शन करना चाहता है ऐसे में झांसी का अयोध्या बन जाना झांसी के सभी जनमानस को श्रेय जाता है।

यात्रा का लगभग 51 जगह पर व्यापारी एवं स्वयंसेवक संस्थाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस विशाल रामधुन यात्रा में विधान परिषद सदस्य बाबूलाल तिवारी, एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, व्यापारी नेता संजय पटवारी, संतोष सोनी, जगदीश साहू, प्रदीप सराओगी, जमुना कुशवाहा, जुगल शिवहरे, डॉक्टर आनंद, विनीत अग्रवाल, कुलदीप दांगी, मीनू राजावत ,सुमन पुरोहित, प्रीति शर्मा, रूबी कुशवाहा, मंजू लता सक्सेना, प्रमिला झा, सीमा पुरोहित, राजकुमारी रजक, वंदना मिश्रा, श्वेता नामदेव ,कविता शर्मा, नूपुर पाठक, प्रतिमा कुलकर्णी, शैली ओझा, राजेश्वरी पटेल, रंजना तिवारी गायत्री समले, रूबी राजपूत, सीमा शर्मा आदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रंजना बुंदेला ने किया एवं आभार कार्यक्रम संयोजक संजीव श्रंगीरिषि जी ने किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!