TRENDING TAGS :
Dumariyaganj Lok Sabha Chunav: डुमरियागंज में फिर खिला कमल, जगदम्बिका पाल ने भारी मतों से दर्ज की जीत
Dumariyaganj Lok Sabha Chunav: डुमरियागंज लोकसभा सीट पर साल 2019 में भाजपा उम्मीदवार रहे जगदम्बिका पाल को 4,92,253 वोट मिले थे। जबकि सपा और बसपा के संयुक्त उम्मीदवार को 3,86,932 वोट मिले थे।
सपा के भीष्म शंकर तिवारी ने बीजेपी के जगदम्बिका पाल का विजयरथ रोका (न्यूजट्रैक)
Dumariyaganj Lok Sabha Chunav: डुमरियागंज लोकसभा सीट पर साल 2019 में भाजपा के उम्मीदवार रहे जगदम्बिका पाल को 4,92,253 वोट मिले थे। जबकि सपा और बसपा के संयुक्त उम्मीदवार को 3,86,932 वोट मिले थे। कांग्रेस को 60,549 वोट मिले थे। वहीं 11,757 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था। वहीं लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा के उम्मीदवार रहे जगदम्बिका पाल को 2,98,845 वोट मिले थे। जबकि बसपा को 1,95,257 और सपा को 1,74,778 वोट मिले थे। वहीं पीस पार्टी को 99,242 और कांग्रेस को 88,117 वोट मिले थे। इस चुनाव में 6,776 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया था।
लोकसभा चुनाव 2024 में यह रहा मुद्दा
डुमरियागंज लोकसभा सीट पर महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक मुद्दा के अलावा बाहुबली स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के पुत्र भीष्म शंकर तिवारी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया टिप्पणी ने यहां का चुनावी माहौल को बदलकर रख दिया। इसके अलावा भाजपा के खिलाफ यहां एंटी इनकंबेंसी का भी माहौल रहा। क्योंकि जगदम्बिका पाल यहां से तीन बार से सांसद रह चुके थे। लेकिन यहां कोई खासा विकास का काम नहीं किया था। डुमरियागंज से भाजपा उम्मीदवार जगदम्बिका पाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार भीष्म शंकर तिवारी को 42 हजार 728 मतों से परास्त किया। जगदम्बिका पाल को कुल चार लाख 63 हजार 303 वोट मिले। वहीं सपा उम्मीदवार को चार लाख 20 हजार 575 वोट मिले।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!