गोरखपुर: छात्र हत्या मामले में पुलिस का ‘ऑपरेशन लगड़ा’, रहीम समेत चार तस्कर गिरफ्तार

Gorakhpur News: दीपक गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने चलाई सख्त कार्रवाई, रहीम को पैर में गोली मारकर पकड़ा गया

Purnima Srivastava
Published on: 17 Sept 2025 4:46 PM IST
गोरखपुर: छात्र हत्या मामले में पुलिस का ‘ऑपरेशन लगड़ा’, रहीम समेत चार तस्कर गिरफ्तार
X

Gorakhpur student murder

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पशु तस्करों ने विरोध करने पर छात्र दीपक गुप्ता की हत्या को लेकर पुलिस का ऑपरेशन शुरू हो गया है। पुलिस के निशाने पर चार तस्कर आ चुके हैं। रहीम नाम के तस्कर को गोरखपुर और कुशीनगर की संयुक्त पुलिस टीम ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों की पिटाई से गम्भीर एक तस्कर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गम्भीर अवस्था में भर्ती है। वहीं पुलिन ने दो अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार तस्करों के खिलाफ इनाम घोषित किया जा रहा है।

एसएसपी गोरखपुर राज करन नय्यर ने बताया कि रहीम नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस को देखकर गोली चलाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा में गोली चलाई। जिसके बाद उसके पैर में गोली लगी है। वहीं ग्रामीणों की पिटाई से घायल अजब हुसैन का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

वहीं छोटू और राजू नाम के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो फरार तस्कारों की तलाश की जा रही है। इनके ऊपर इनाम घोषित किया जा रहा है। बता दें कि मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता की पशु तस्करों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद नाराज लोगों ने असुरन-पिपराइच रोड जाम कर दिया था। आक्रोशित लोगों द्वारा किए गए विरोध के बीच एसपी नार्थ, थानेदार के साथ ही आधा दर्जन सिपाही भी घायल हो गए थे। मामले में पिपराइच पुलिस चौकी को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं डीजीपी अमिताभ यश गोरखपुर में ही कैंप कर रहे हैं।

ये है घटना

घटना सोमवार की रात 11 बजे की बताई जा रही है। दो गाड़ी से पशु तस्कर पिपराइच के महुआ चाफी गांव पहुंचे। वह पशुओं को खूटे से खोलकर गाड़ी पर लादने लगे। इसी बीच ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। स्थानीय निवासी दुर्गेश गुप्ता का इंटर में पढ़ने वाला बेटा दीपक गुप्ता भी विरोध करने लगा। इसी बीच तस्करों ने उसे गाड़ी में बिठा लिया। पहले सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया। बाद में सिर में गोली मार दी। इस बीच एक तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। उसे पीटा जा रहा था, तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तस्कर को ग्रामीणों से छुड़ा कर अपने कब्जे में ले लिया। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया है। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसपी नार्थ और थानेदार का भी ग्रामीणों ने विरोध किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों को चोट लग गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने तस्करों की गाड़ी को फूंक दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर मंगलवार की सुबह करीब 7.15 बजे बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने असुरन-पिपराइच मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने राहगीरों से बदसलूकी भी की। कई स्कूली बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच सके।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!