TRENDING TAGS :
Gorakhpur News: 16 साल के लड़के को रोज़ बुलाती थी होटल, बनाती रही अवैध संबंध... अब मांगे 12 लाख रुपए!
Gorakhpur News:ये घटना गोरखपुर जिले की है, जहां एक युवती पर 16 वर्षीय लड़के का शोषण करने का आरोप है। युवती ने लड़के को ब्लैकमेल कर 12 लाख रुपये की मांग की है।
Gorakhpur News (photo: social media)
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र से झूठे केस में फ़साने की घटना सामने आई है। एक युवती ने 16 साल के लड़के का शोषण किया है। युवती पर आरोप लगे है कि उसने लड़के को ब्लैकमेल कर 12 लाख रुपये की मांग की है। लड़के की मुलाकात युवती से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। लड़के की दोस्ती सोशल मीडिया पर युवती से हुई और लड़की ने उसे होटल में मिलने के लिए बुलाया। पहले युवती ने नाबालिग लड़के के साथ अवैध संबंध बनाये उसके बाद उसे रेप केस में फ़साने की धमकी देने लगी। पीड़ित ने घटना के जानकारी अपने पिता को दी और उस युवती के खिलाफ केस दर्ज़ करवाया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लड़के ने पुलिस को बयान दिया है की वो उस युवती से आज से करीब 3 साल पहले उस से सोशल मीडिया के माध्यम से मिला था। बहां उसकी बात होना शुरू हुई और बात बढ़ते - बढ़ते मिलने तक की पहुंच गयी। फिर एक दिन लड़की ने गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक होटल में उसको मिलने के लिए बुलाया और उसे कमरे में ले गयी। कमरे में जाने के बाद युवती ने लड़के से अवैध संबंध बनाये और फिर उसे झूठे रेप केस में फ़साने की धमकी देने लगी।
पहले भी कई बार होटल में जा चुके हैं दोनों
लड़के ने ये भी बताया की होटल का खर्चा भी लड़के से ही दिलाती थी। इस सब के बाद युवती ने उसे कई बार उस नाबालिग लड़के के साथ मुलाकात की और उसका शोषण भी किया। इस दौरान वो लड़के से रुपए भी लेती थी और जब वह आने से मना करता था तो उसको रेप केस की धमकी देकर ब्लैकमेल करती थी। कुछ समय बाद वो लड़के से 12 लाख रूपए की मांग करने लगी। लड़का हताश होकर अपने परिवार को इस घटना के बारे में बताने गया तो, उस से पहले वो युवती उसके घर पहुंच गयी।
युवती के खिलाफ केस दर्ज
युवती ने लड़के के घरवालों के साथ सुलह करने के लिए 12 लाख रूपए की डिमांड की है। इसके बाद लड़के के पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जा कर SP साहब को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल युवक ही आरोपी बना हुआ है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!