Gorakhpur Crime: चेन लूटने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Gorakhpur News: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ एम्स इलाके के कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन के पास हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पिपराइच के बड़की देवतिहा निवासी अनिल चौहान के रूप में हुई है।

Purnima Srivastava
Published on: 13 March 2024 9:58 PM IST
Gorakhpur News
X

Gorakhpur News (Pic:Newstrack) 

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में एक दिन पहले महिला की चेन लूटने वाले बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है। उसका दूसरा साथी कुसम्ही जंगल में भागने में कामयाब हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ एम्स इलाके के कुसम्ही जंगल स्थित विनोद वन के पास हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पिपराइच के बड़की देवतिहा निवासी अनिल चौहान के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के मुताबिक, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान कर ली थी और ​जंगल में जगह-जगह पुलिस पिकेट लगाकर बुधवार की शाम को चेकिंग की जा रही थी।

दूसरा साथी मौके से फरार

कुसम्ही जंगल के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस के रोकने पर वह भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। वहीं उसका दूसरा साथी मौका देख फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अभिरक्षा में लेकर जिला अस्पताल भर्ती कराया।

बता दें कि महिलाओं से चेन और मंगलसूत्र लूट की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। पिछले महीने पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम सोहसा निवासी नंदनी की चेन बदमाशों ने लूट ली थी। महाशिवरात्रि के दिन चिलुआताल थाना क्षेत्र के खाद कारखाना परिसर निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी पूनम सिंह की चेन को महिला चोरनी ने ही उड़ा दिया था।

घायल बदमाश पर दर्ज हैं 9 केस

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया, पकड़े गए बदमाश अनिल पर 9 केस पहले से दर्ज हैं। कुशीनगर जिले के अलावा उसपर शाहपुर और पिपराइच में चोरी, लूट समेत कई संगीन मामलों के केस दर्ज हैं। उन्होंने बताया यह बदमाश महिलाओं को अकेला देख उन्हें अपना निशाना बनाते थे। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!