TRENDING TAGS :
Gorakhpur News: तीन मौतों के जिम्मेदार गंगाराम के लिए बनेगा वीआईपी आशियाना, सरकार खर्च करेगी 18 करोड़
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पिछले साल शोभा यात्रा में बिदके हाथी गंगाराम ने तीन लोगों को मार डाला था। तभी से वह कुसम्ही जंगल में जंजीरों से बंधा हुआ है।
गंगाराम हाथी (Pic: Social Media)
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में पिछले साल शोभा यात्रा में बिदके हाथी गंगाराम ने तीन लोगों को मार डाला था। तभी से वह कुसम्ही जंगल में जंजीरों से बंधा हुआ है। अब इसे वन विभाग स्थाई ठिकाना देने जा रहा है। गंगाराम का स्थायी ठिकाना जल्द ही शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणी उद्यान होगा। शासन की तरफ से हाथी का बाड़ा बनाने की अनुमति चिड़ियाघर में मिल गई है। जल्द ही उसके लिए मजबूत बाड़ा बनाने का काम शुरू होगा। जिसके बाद हाथी गंगाराम को कुसम्ही जंगल से चिड़ियाघर में लाया जाएगा। बाड़ा बनाने के लिए चिड़ियाघर में जमीन चिह्नित कर ली गई है।
तीन लोगों को कुचल कर मारा था
पिछले साल 16 फरवरी को चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ कलश यात्रा के दौरान गंगाराम नाम का हाथी बिदक गया था। उसने तीन साल के बच्चे समेत तीन लोगों को कुचलकर मार डाला। इस हाथी को एक विधायक का बताया गया। लेकिन बाद में विधायक ने पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद वन विभाग की देखरेख में उसे कुसम्ही जंगल में रखा गया है। करीब छह माह पूर्व भी उसका स्वभाव उग्र हो गया था। जंजीर तोड़कर कुसम्ही जंगल से भाग गया था। उस दौरान एयरपोर्ट रोड को पूरी तरह से ब्लॉक करना पड़ा था। किसी तरह वन विभाग और चिड़ियाघर की टीम ने उसे काबू में किया था। तब से उसके चारों पैरों में जंजीरें बांधी गई हैं। इसके बाद से उसे चिड़ियाघर में शिफ्ट करने की कवायद चल रही थी।
प्रदेश में पहला चिड़ियाघर जिसमें हाथी का बाड़ा होगा
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि 18 करोड़ से प्रस्तावित बाड़े को लेकर शासन से अनुमति मिल गई है। वहीं अब तक उसके रख-रखाव पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। डीएफओ ने बताया कि शहीद अशफाक उल्लाह खां प्राणी उद्यान प्रदेश का पहला ऐसा चिड़ियाघर होगा, जहां हाथी के लिए बाड़ा बनेगा। प्रदेश में तीन चिड़ियाघर हैं, जहां पर अभी हाथियों को नहीं रखा गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


