साइकिल रैली: अखिलेश यादव बोले- जब-जब साइकिल चली, प्रदेश में सरकार बदली

अखिलेश यादव आज रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से प्रारम्भ समाजवादी साइकिल यात्रा से पहले उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा साइकिल के पहिया से विकास जुड़ा है। रफ्तार साइकिल की ताकत है।

Newstrack
Published on: 12 March 2021 11:49 PM IST
साइकिल रैली: अखिलेश यादव बोले- जब-जब साइकिल चली, प्रदेश में सरकार बदली
X
अखिलेश यादव ने शुक्रवार के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जब जब लाल टोपी पहने नौजवानों ने साइकिल चलाई है तब तब बदलाव हुआ है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सांसद आजम खां और जौहर यूनिविर्सटी पर हुई कार्रवाई के खिलाफ रामपुर से शुक्रवार को साइकिल रैली की शुरूआत की। सपा प्रमुख ने जौहर विश्वविद्यालय से आंबेडकर पार्क तक करीब 11 किलोमीटर तक साइकिल चलाई। शहर में जगह-जगह लोगों ने जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया और फूलों की बारिश की गई।

बता दें कि अखिलेश यादव इससे करीब डेढ़ महीने रामपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सांसद आजम खां और यूनिवर्सिटी पर हो रही कार्रवाई के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की थी। इसके बाद अखिलेश यादव शुक्रवार को रामपुर पहुंचे और जनसभा की।

''जब जब लाल टोपी पहने नौजवानों ने साइकिल चलाई है तब तब बदलाव हुआ''

अखिलेश यादव ने शुक्रवार के दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जब जब लाल टोपी पहने नौजवानों ने साइकिल चलाई है तब तब बदलाव हुआ है। सन् 2011 में जब लगातार साइकिल चली तो 2012 में उस समय की सरकार का सफाया हो गया। अभी साइकिल पर पैडल नहीं मारा गया और मौसम में बदलाव हो गया, तो जब मौसम बदला है तो रामपुर से चली साइकिल यात्रा से देश-प्रदेश का राजनीतिक मौसम भी जरूर बदलेगा। भाजपा की सरकार किसी सूरत में नहीं बचेगी, उसका जाना तय है।

अखिलेश यादव आज रामपुर में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से प्रारम्भ समाजवादी साइकिल यात्रा से पहले उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा साइकिल के पहिया से विकास जुड़ा है। रफ्तार साइकिल की ताकत है। इसी से तरक्की-खुशहाली आती है। अब इंटरनेट के जमाने में भी तीन पहिए (w.w.w) लगते हैं। साइकिल यात्रा के साथ जनअभियान में साइकिल की ताकत संतुलन से बंधी है।Akhilesh Yadav

ये भी पढ़ें...मासूम को बुलेट पर बैठाकर बनारस की गलियों में घूमता रहा ये दारोगा, जानें पूरा मामला

सपा प्रमुख ने शुक्रवार को स्वयं जौहर विश्वविद्यालय से प्रारम्भ साइकिल यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ इस साइकिल यात्रा में दर्जनों विधायक, युवा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष तथा शहर के युवक भी बड़ी संख्या में साइकिल चला रहे थे। साइकिल यात्रा के दौरान सड़क के दोनों तरफ लोगों ने फूल बरसा कर साइकिल चला रहे अपने नेता अखिलेश यादव का अभिवादन किया। नौजवानों में उत्साह का माहौल था। राहगीर और स्थानीय लोग अपने नेता की एक झलक पाने के लिए लालायित दिखे।

''भाजपा की साजिशों से सावधान रहना होगा''

अखिलेश ने कहा कि अब चुनाव में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। पंचायत चुनाव और पश्चिम बंगाल के चुनाव के बाद ही उत्तर प्रदेश में चुनाव की हलचल शुरू हो जाएगी। आज से हमारा भी प्रचार शुरू हो रहा है। उन्होंने लेकिन चेतावनी दी कि हमें भाजपा की साजिशों से सावधान रहना होगा। पश्चिम बंगाल में जो हो रहा है वैसे ही हम आप पर भी हमले होंगे। अभी कल हमारे साथ साजिश के तहत मुरादाबाद में पहले लिफ्ट की लाइट बंद कर दी गई ताकि हम निकल न सकें। उन्होंने कहा चुनाव के दिन थोड़े ही बचे हैं, अब जो होगा अच्छा ही होगा।



अखिलेश यादव ने कहा सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार सहित उनके तमाम साथियों पर गम्भीर धाराओं में मुकदमें लगा दिए गए हैं। उन्हें झूठे मुकदमों में फसाया गया है। आजम साहब अकेले नेता है जिन पर बहुत ज्यादा मुकदमें लगा दिए गए हैं। उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय जैसा शानदार शैक्षिक संस्थान बनाया ताकि आने वाली पीढ़ी का भविष्य बेहतर हो। समाजवादी सरकार ने भी अपने कार्यकाल में ऐसी संस्थाएं, यूनीवर्सिटीज बनवाईं ताकि नौजवानों का भविष्य अच्छा हो। रामपुर में समाजवादी सरकार के कार्यकाल के जो काम अधूरे रह गए, उन्हें अगली सरकार में पूरे किये जाएंगे।

ये भी पढ़ें...राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेकेंगे मत्था

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे विपक्षी की भाषा है कि ‘ठोक दो‘, जिनकी यह भाषा हो उनसे क्या उम्मीद करें। लेकिन हमें न्यायालय पर भरोसा है। हमें विश्वास है कि न्यायालय में मोहम्मद आजम खां की बात सुनी जाएगी और उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा भाजपा का विकास से कोई रिश्ता नहीं है। समाजवादी सरकार के कामों का फीता काटने के अलावा उन्हें कोई दूसरा काम नहीं आता है। आज किसान, नौजवान सभी त्रस्त हैं। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। हम साइकिल चला रहे हैं तो प्रशासन उस पर भी मुकदमें दर्ज करने की सोच रहा है।



''किसानों के आंदोलन को हमारा समर्थन''

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है, हम उसे ऐसा नहीं करने देंगे। गंगा-जमुनी तहजीब को मिटाने के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। जनता को डराया जा रहा है। किसानों के आंदोलन को हमारा समर्थन है।

ये भी पढ़ें...UP पंचायत चुनाव: 58 हजार से अधिक ग्राम सभाओं में जनसंवाद करेंगे बीजेपी नेता

सभा मंच पर विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया, रामपुर की विधायक तंजीन फातिमा के अतिरिक्त समाजवादी पार्टी के एमएलए, एमएलसी सहित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी आदि मौजूद रहे। रामपुर से प्रारम्भ साइकिल यात्रा का समापन 21 मार्च 2021 को लखनऊ में होगा।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!