Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
कर लो तैयारी! यूपी सरकार में होने जा रही भर्तियां, मिलेगा प्री इलेक्शन गिफ्ट
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार अब विभिन्न विभागों में खाली पदों पर भर्ती करने की तैयारी में है। इसका संकेत मुख्य सचिव राजीव कुमार के उस पत्र से मिलता है जो उन्होंने अपर मुख्य सचिवों और सचिवों को भेजा है। पत्र में संबंधित विभागों में अलग अलग पदों की रिक्तियों का ब्यौरा मांगा गया है। इसे केंद्र सरकार के चुनावी मिशन-2019 का हिस्सा माना जा रहा है।
दरअसल, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन तक लखनऊ में रुके थे। उन्होंने इस बारे में जानकारी तो मांगी ही, नेताओं ने भर्तियां करने के बारे अपने अपने सुझाव भी दिए थे। इसी के बाद मुख्य सचिव ने मातहतों को इस बाबत पत्र लिखा है। इससे साफ है कि अगले साल तक उत्तर प्रदेश सरकार में हजारों भर्तियां होने जा रही हैं।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!