OMG: काशी में लड़कियों ने की छेड़खानी, भागकर पुलिस के पास पहुंचा युवक

Admin
Published on: 25 Feb 2016 9:08 PM IST
OMG: काशी में लड़कियों ने की छेड़खानी, भागकर पुलिस के पास पहुंचा युवक
X

वाराणसी: काशी में गुरुवार को छेड़छाड़ और पैसे उगाही की हैरान करने वाली घटना हुई। हैरानी इसलिए कि विक्टिम कोई लड़की नहीं बल्कि लड़का है। सात लड़कियों पर एक युवक के साथ छेड़खानी, गाली-गलौच और उगाही के प्रयास का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी सभी लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उन्हें समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया।

क्या है मामला?

-मामला मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के डीएलडब्ल्यू ग्राउंड का है।

-विक्टिम दीपेश कुमार के मुताबिक, वह डीरेका कर्मी है। गुरुवार को सुबह वह करीब साढ़े 10 बजे सूर्य सरोवर के पास घूम रहा था।

-तभी सात लड़कियां उसके पास आईं। वो पैसों की मांग करने लगीं।

-मना करने पर पहले गंदी गालियां देने लगीं, कोई कपड़े खींचने लगी तो किसी ने कॉलर पकड़ लिया।

-काफी मना करने पर भी वह नहीं मानीं तो डीएलडब्ल्यू पुलिस चौकी में अभद्रता की लिखित शिकायत की।

क्या कहती है पुलिस

-मंडुवाडीह थाना प्रभारी फरीद अहमद ने बताया कि ये लड़कियां राजस्थान से आई हैं।

-पूछताछ में उन्होंने बताया कि वो कैंट इलाके के एक लॉज में अपने परिवार के साथ ठहरी हुई हैं।

-उन्हें पैसों की जरूरत है इसलिए घूम-घूम कर पैसे मांग रही हैं।

-सभी के आधार कार्ड की कॉपी रख ली गई है।

-बाद में दीपेश ने मुकदमा लिखवाने से मना कर दिया इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया।

-अभी तक की जांच में छेड़खानी की पुष्टि तो नहीं हुई। हां, गाली-गलौच की बात सामने आई है।

विक्टिम ने कहा-कार्रवाई जरूरी

-दीपेश ने newztrack.com से बातचीत में कहा- मैंने तहरीर वापस नहीं ली है।

-मैं किसी जरूरी काम से बाहर चला गया था वापस आया तो पता चला पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है।

-मैं चाहता हूं कि लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

-उन्होंने कुछ और लोगों से भी पर्स छीनने की कोशिश की।

-यहां पर्यटक आते हैं उनके साथ इस तरह की हरकत होने से काशी की बदनामी होगी।

Admin

Admin

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!