TRENDING TAGS :
Hapur News: चाचा निकला भतीजी का हत्यारा, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Hapur News: असरा का कुछ दिन पहले मेरठ के एक युवक से प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। इसकी जानकारी अर्सलान व उसकी माता फातिमा को भी थी। फातिमा व अर्सलान दोनों असरा का निकाह उसके प्रेमी से कराना चाहते थे।
Image of Kotwali Police Station (Pic:Newstrack)
Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ की नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपीपुरा में शनिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 18 वर्षीय असरा की मौत ऑनर किलिंग निकली। असरा के चाचा उसके प्रेम प्रसंग से नाराज थे जिसके चलते उन्होंने असरा को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पहले भाई पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस नें मामले की जांच की मामला कुछ और हीं निकला। पुलिस ने मृतका के दोनो चाचाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाश मे जुट गईं है।
यह था घटनाक्रम
मोहल्ला गोपीपुरा निवासी असरा शनिवार दोपहर को बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी। मामले में मृतका की दादी ने उसके भाई अर्सलान उर्फ बंटी व उसके मामा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी। जबकि मृतका का भाई अपने दो चाचाओं पर हत्या का आरोप लगा रहा था। लेकिन पुलिस की जांच में मामला खुल कर सामने आ गया है।
क्या बोले पुलिस के जिम्मेदार
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार बताया कि मृतका के पिता शाहिद की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। शाहिद की मौत के बाद पत्नी फातिमा व उसका पुत्र अर्सलान उर्फ बंटी व असरा अपनी दादी सलमा, चाचा माजिद और जावेद के साथ रहने लगे। कुछ दिन बाद फातिमा का निकाह शाहिद के भाई जाहिद के साथ हो गया था। जिससे फातिमा ने पुत्र गोलू को जन्म दिया था। आपसी मनमुटाव के चलते कुछ साल बाद फातिमा व जाहिद का तलाक हो गया। तलाक के बाद फातिमा ने जिला मेरठ के सरधना नवाबगढ़ी के व्यक्ति के साथ निकाह कर लिया और वहीं रहने लगी। तभी से उसके तीनों बच्चे यहीं दादी और चाचाओं के साथ रहते थे।
भतीजी के प्रेम प्रसंग से नाराज थे दोनों चाचा
असरा का कुछ दिन पहले मेरठ के एक युवक से प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। इसकी जानकारी अर्सलान व उसकी माता फातिमा को भी थी। फातिमा व अर्सलान दोनों असरा का निकाह उसके प्रेमी से कराना चाहते थे। ऐेसे में असरा दोनों की जानकारी के साथ अपने प्रेमी से बात करती थी। जबकि दोनों चाचा असरा की निकाह अपनी मर्जी से करना चाहते थे। शनिवार दोपहर असरा मोबाइल पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। दोनों ने उसे फोन पर बात करते हुए देखा तो आग बबूला हो गए और असरा का फोन छीनकर तोड़ दिया। दोनों आरोपियों ने असरा को बेरहमी से पीटा। बीच बिचाव में भाई अर्सलान आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। घबराकर वह जान बचाकर भाग निकला था।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!