TRENDING TAGS :
Hardoi News: सुबह फूंका पुतला, रात तक हो गए गिरफ़्तार, सपाइयों पर हुई कार्रवाई
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला पहुंचने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
सुबह फूंका पुतला शाम होते-होते हो गए सपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गिरफ़्तार: Photo- Newstrack
Hardoi News: हरदोई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकना समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला पहुंचने के मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम पुलिस ने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा इस मामले में जारी बयान में कहा था कि शहर कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा था कि एक राजनीतिक संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला बिना किसी पूर्व सूचना के पुतला फूंका गया है।जनपद में किसी भी तरह का लॉ एंड ऑर्डर को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद शहर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और मुख्यमंत्री का पुतला फूँकने पहुँचे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।
बाक़ी कार्यकर्ताओं की पुलिस कर रही तलाश
हरदोई में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी रामज्ञान गुप्ता पुत्र नंदराम गुप्ता निवासी शिवनगर विभूति नगर थाना कोतवाली शहर और हरी नाम सिंह यादव पुत्र स्वर्गीय बालक राम यादव निवासी गुरगुज्जा थाना कोतवाली शहर द्वारा शहर के कलेक्ट्रेट गेट के सामने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूँक कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि राजनीतिक संगठन द्वारा पुतला फूंके जाने की सूचना पूर्व में नहीं दी गई थी।
इसको लेकर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और अभियोग पंजीकृत कर लिया। हरदोई पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करने के बाद अपराध की रोकथाम व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान में शहर कोतवाली टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उपरोक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त हरि नाम सिंह और रामज्ञान गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। हरदोई पुलिस द्वारा जनपद वासियों से अपील की गई है कि कोई भी ऐसा कृत्य ना करें जो की विधि विरुद्ध हो अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!