TRENDING TAGS :
Hardoi News: मणिपुर की घटना पर कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, कांग्रेस बोली- भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां
Hardoi News: जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा शासित मणिपुर में दो महिलाओं के साथ घटित अमानवीय हृदय विदारक घटना के विरोध में रिजर्व पुलिस लाइन के सामने स्थिति गाँधी प्रतिमा के समक्ष उपवास किया।
Hardoi News: जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा शासित मणिपुर में दो महिलाओं के साथ घटित अमानवीय हृदय विदारक घटना के विरोध में रिजर्व पुलिस लाइन के सामने स्थिति गाँधी प्रतिमा के समक्ष उपवास किया। साथ ही जहरीली शराब से लोनार थाना अंतर्गत हुई दो सगे मजदूर भाइयों की मौत के मामले में भी आबकारी राज्यमन्त्री के इस्तीफे, लोनार थानाध्यक्ष के निलंबन व पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग भी की गई।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का जुमला पढ़ने वालो के राज्य में सुरक्षित नहीं बेटिया
जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा के वादे झूठे साबित हुए। मणिपुर की हृदय विदारक घटना की जितनी निंदा को जाए कम है। केंद्र और मणिपुर में भाजपा की सरकार है। "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" और बहुत हुआ महिलाओं पर अबकी बार मोदी सरकार का जुमला गढ़ने वालों की सरकार में बेटियों और महिलाओं के साथ अमानवीय व हृदय विदारक घटनाएं घटित हो रही हैं। और मोदी जी विदेश दौरा और चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।
भाजपा सरकार में महिला सुरक्षा के वादे झूठे
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि मणिपुर हिंसा को आज तीन महीने होने जा रहे हैं। मगर भाजपा सरकार अभी तक कोई हल नहीं निकाल पाई। जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। माननीय सर्वोच्च न्यायालय की फटकार के बाद भी महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। कांग्रेस ने शाम को कांग्रेस कार्यालय से शहर के जिन्दपीर चौराहे तक कैंडिल मार्च निकाल विरोध जताया। कांग्रेस के कैंडिल मार्च को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क नज़र आया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!