TRENDING TAGS :
Hardoi News: मेले में लड़कों के साथ झूला झूल रही थी विवाहिता, पति से हुआ झगड़ा, खेत में मिला शव, गहराया राज
Hardoi News: जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इस मामले में युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Hardoi News: जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इस मामले में युवती के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेले में लड़कों के साथ थी युवती, पति हुआ था नाराज
जानकारी के मुताबिक दूसरे लड़कों के साथ पत्नी को झूला झूलते देखकर उसका पति नाराज हो गया था और उसने मायके में ही पत्नी की पिटाई कर दी थी। मंगलवार की दोपहर उधरनपुर मोहल्ले में गन्ने के खेत से विवाहिता का शव बरामद हुआ। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतका की मां ने पति सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के ग्राम सूरतपुर की रहने वाली 20 वर्षीय चांदनी का विवाह जनपद सीतापुर के ग्राम चांदपुर में प्रवेश के साथ एक वर्ष पूर्व हुआ था।
ससुराल में हुआ था विवाद
चांदनी सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र का मेला देखने के लिए अपने मायके आई थी। पति को घर पर छोड़ कर सोमवार को चांदनी मेला देखने गई। मृतका की मां फूलमती के अनुसार चांदनी दो लड़कों के साथ झूला झूल रही थी। मेले में अचानक पहुंचे उसके पति ने गैर लड़कों के साथ में झूला झूलते हुए अपनी पत्नी को देखा तो नाराज हुआ और झूला रुकवा दिया। झूला रुकते ही चांदनी के साथ झूला झूल रहे लड़के कूदकर भाग गए। पति प्रवेश चांदनी को घर लाया। आरोप है कि मायके में ही प्रवेश ने चांदनी को गाली गलौज कर पीटा। मंगलवार की दोपहर बाद उधरनपुर मोहल्ले के एक गन्ने के खेत में चांदनी का शव बरामद हुआ। कुछ लोग खेत में जानवर चरा रहे थे। उन्होंने महिला का शव देखा तो तत्काल गांव वालों को सूचना दी। मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की तफ्तीश
सूचना पाकर आनन-फानन में प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह और क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना कर पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मृतका की मां ने दामाद प्रवेश एवं पांच अन्य लोगों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!