TRENDING TAGS :
Hardoi News: BJP विधायक के बिगड़े बोल, बोले- हिंदू देवी देवताओं का नहीं असितत्व… नहीं हारते मैच, जानें पूरा मामला
Hardoi News: विधायक श्याम प्रकाश ने लिखा कि आज हर भारतीय ने भारतीय टीम की जीत के लिए अपने देवी, देवता, गुरु और भगवान से दुआ मांगी अगर कहीं भारत में देवी-देवता या भगवान होते और उनके वश में कुछ होता तो क्या वह पूरे देश को निराश कर भारतीय टीम को हारने देते।
बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश (सोशल मीडिया)
Hardoi News: हरदोई के चर्चित व विवादित बयान को लेकर पहचाने जाने वाले भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार पर विवादित बयान दिया है। विधायक ने हिंदू देवी देवताओं के अस्तित्व पर सवाल उठाया है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए फाइनल वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत की हार के बाद विधायक श्याम प्रकाश ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया। जिसमें देवी देवताओं व संतों पर टिप्पणी की गई है। श्याम प्रकाश द्वारा की गई टिप्पणी का कई लोगों द्वारा स्क्रीनशॉट लेकर वायरल किया गया।भाजपा विधायक के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद उनके फेसबुक वॉल से उस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। हालांकि न्यूज़ट्रैक वायरल स्क्रीनशॉट की पुष्टि नहीं करता है और ना ही न्यूज़ट्रैक को कोई पोस्ट विधायक के सोशल मीडिया पर दिखी।
हरदोई के गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम प्रकाश अक्सर सोशल मीडिया से लेकर समाचार पत्रों की सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। यह सुर्ख़ियाँ उनके विकास कार्यों को लेकर नहीं बल्कि उनके द्वारा दिए गए विवादित बयानों को लेकर होती हैं। श्याम प्रकाश ने भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की हार के बाद सपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की जुबानी भाषा में पोस्ट किया है। पोस्ट से लगता है कि भाजपा नेता भी स्वामी प्रसाद मौर्य के नक़्शे कदम पर हैं।
जानें विधायक ने क्या लिखा पोस्ट में?
भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज हर भारतीय ने भारतीय टीम की जीत के लिए अपने देवी, देवता, गुरु और भगवान से दुआ मांगी अगर कहीं भारत में देवी-देवता या भगवान होते और उनके वश में कुछ होता तो क्या वह पूरे देश को निराश कर भारतीय टीम को हारने देते। कहां गए आज के भगवान, धाम वाले?इसके साथ ही विधायक श्याम प्रकाश ने दो फोटो भी पोस्ट की जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली को दिखाया गया है। श्याम प्रकाश के सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बाद लोगों द्वारा उसका स्क्रीनशॉट लेकर वायरल किया गया है। स्क्रीनशॉट वायरल होने की जानकारी लगने के बाद विधायक द्वारा सोशल मीडिया से अपना पोस्ट डिलीट कर दिया है।
विधायक के इस पोस्ट से संत समाज व सनातन धर्म के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब सवाल उठता है कि क्या भारतीय जनता पार्टी के यह विधायक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से प्रेरित हैं क्या उनके भी विचार स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलते हुए हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!