Hardoi News: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने सपा नेता की महिला सैन्य अधिकारी पर की गई टिप्पणी पर बोला हमला, कहाः मानसिकता को दर्शाता है बयान

Hardoi News: रजनी तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री तो इस तरह की बयान बाजी शोभा नहीं देती है।

Pulkit Sharma
Published on: 17 May 2025 6:14 PM IST
hardoi news
X

hardoi news

Hardoi News: सेना के पाकिस्तान पर चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना द्वारा दिखाए गए पराक्रम को लेकर जानकारी दी गई। भारत की पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक का नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया गया था। भारत के इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने भारत पर हमला बोला जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इन सब के बीच दो दिन तक चले युद्ध के बाद अचानक सीजफायर हो गया। युद्ध विराम के बाद भारत में राजनीति भी गर्म हो गई।

विपक्ष के नेताओं ने सरकार पर हमला बोला वहीं भारतीय सेवा को लेकर भी टिप्पणियां की। हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव और मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने ऑपरेशन से सिंदूर में शामिल महिला सेना अधिकारी पर विवादित टिप्पणी की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी विवादित टिप्पणी को लेकर यूजर्स ने नेताओं को खरी खोटी सुनाई। वहीं सत्ता पक्ष भी विपक्ष पर विवादित टिप्पणी को लेकर हमलावर दिखा।तिरंगा यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने भी समाजवादी पार्टी के नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री के विवादित बयान पर विरोध दर्ज कराया।

राजनीतिक दल के नेताओं को दी नसीहत

शहर के शहीद उद्यान में तिरंगा यात्रा के समापन के अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने लोगों को संबोधित किया और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विधिवत जानकारी दी इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल महिला सैन्य अधिकारी पर की गई विवादित टिप्पणियों पर समाजवादी पार्टी के नेता और मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री पर जमकर हमला बोला।

रजनी तिवारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव और मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री तो इस तरह की बयान बाजी शोभा नहीं देती है। रजनी तिवारी ने कहा की सेना सिर्फ देश की होती है इसे महिला पुरुष जाति या धर्म के आधार पर नहीं बांटा जा सकता है।रजनी तिवारी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां लोगों की मानसिकता को दर्शाती हैं। भारतीय सेना हर चुनौती का सामना करने में पूरी तरह से सक्षम है।इसमें महिला अधिकारी भी कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा कर रही हैं।

रजनी तिवारी ने शहीद उद्यान में मौजूद सभी लोगों से अपील करते हुए कहा की ऐसी टिप्पणियां महिला सैनिकों के मनोबल को गिराती हैं ।ऐसी टिप्पणी करने वाले लोगों का हमें विरोध करना है।ऐसे नेता समाज को एक गलत संदेश भेज देते हैं। रजनी तिवारी ने राजनीतिक दलों से जुड़े व्यक्तियों को नसीहत देते हुए कहा की सेना को लेकर बयान बाजी करने से बचे और जिम्मेदारी से बयान दें। देश के हर सैनिक का सम्मान अवश्य होना चाहिए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story