TRENDING TAGS :
Hardoi News: सड़कों को दिया जाएगा मेधावियों का नाम, सांसद ने किया सम्मानित
Hardoi News: सांसद जयप्रकाश बोले- मेधावी बच्चे जनपद का गौरव हैं। ये बच्चे आगे अपने परिवार और जनपद का नाम नई ऊंचाई पर ले जायेंगे।
Hardoi News: मेधावी छात्र-छात्राओं को विकास भवन में आयोजित एक सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। मेधावी बच्चों के घर तक उनके नाम से सड़क बनवाए जाने की घोषणा भी की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश ने कहा कि मेधावी बच्चे जनपद का गौरव हैं। ये बच्चे आगे अपने परिवार और जनपद का नाम नई ऊंचाई पर ले जायेंगे। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों ने जनपद का नाम रोशन किया है। बच्चों की सफलता में माता-पिता एवं गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश सरकार बच्चों भविष्य के सपनांे को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अपने मार्ग से कभी भटकें नहीं। सफलता को अपना हथियार बनाएं। अपने लक्ष्य का निर्धारण कर पाने का प्रयास करें। अपने छोटे भाई बहनों को प्रेरित करते रहें। दिए गए आई-पैड का सदुपयोग करें।
Also Read
मेधावी बच्चे जनपद का भविष्य
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बच्चे भविष्य का लक्ष्य अभी से निर्धारित कर प्रयास करें। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चे जनपद के गौरव हैं। कार्यक्रम में कई अभिभावकों व बच्चों ने भी अपने उदगार व्यक्त किये। इस अवसर पर मेधावी पर संबंधित अधिकारी व मेधावी बच्चे व उनके अभिभावक आदि उपस्थित रहे।
सम्मान पा कर खिल उठे चेहरे
वहीं सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। उनका कहना था कि यह सम्मान हमारे लिए बहुत बड़ा है हम लोग भविष्य में अच्छा करें यह हम लोगों की सोच है। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे माता-पिता और गुरुजनों का बड़ा योगदान रहा है। शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही आज यह संभव हुआ हैं। उनके द्वारा समय-समय पर दिशा-निर्देश
Also Read
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!