TRENDING TAGS :
Hardoi News: धूमधाम से निकली रात बारात, झांकियों में नजर आई भारत की बड़ी कामयाबी
Hardoi News: राम बारात में 2023 में इसरो द्वारा चांद पर भेजे गए चंद्रयान की भी झांकी देखने को मिली। इसी के साथ रथ पर अलग-अलग स्वरूप में भगवान विराजमान नजर आये तो वहीं ट्रैक्टर ट्राली पर भगवान शिव, मां दुर्गा, राम लक्ष्मण सीता के रूप में बच्चे बैठे नजर आए। राम बारात में लगभग 50 झांकियां देखने को मिली।
Hardoi News (Pic:Newstrack)
Hardoi News: हरदोई में ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ नुमाइश मैदान में हो रहा है। 24 जनवरी से शहर के नुमाइश मैदान में रामलीला की शुरुआत पूजा पाठ के साथ हुई थी। हरदोई की ऐतिहासिक रामलीला प्रत्येक वर्ष जनवरी में होती है। जिले में लगभग 100 वर्षों से रामलीला का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता रहा है। नुमाइश मैदान में इस दौरान मेला भी लगता है। जहां शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से लोग घूमने के लिए आते हैं। नुमाइश मेला मैदान में दिन में रामलीला का मंचन और रात में अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
रामलीला मैदान में चल रही रामलीला को देखने के लिए दूर-दूर से श्रोता पहुंचते हैं। आज रामलीला में भगवान राम का विवाह मां सीता के साथ हुआ। इससे पूर्व भव्य राम बारात का आयोजन रामलीला कमेटी द्वारा किया गया। राम बारात में ऐतिहासिक कलायें भी देखने को मिलीं। राम बारात को देखने के लिए लोग अपने घरों की बालकनी में छत पर खड़े नजर आए।
गाजे बाजे से साथ निकली बारात, इस झांकी ने किया आकर्षित
शहर के नुमाइश मैदान से दोपहर को भगवान राम के तिलक के बाद भव्य बारात का आयोजन किया गया। यह बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। बैंड बाजे के साथ राम बारात शहर के नुमाइश चैराहे से होते हुए जेल रोड, जिंदपीर चैराहा, दुलीचंद चैराहा, सिनेमा चैराहा, बड़ा चैराहा, बाबा मंदिर होते हुए वापस नुमाइश मैदान पहुँची। राम बारात को देखने के लिए लोग अपने घरों के छतो व बालकनी में खड़े नजर आए।
इस दौरान गलियों के बाहर भी लोगों की भीड़ बारात को देखने के लिए मौजूद रही। राम बारात में विलुप्त होती कला देखने को मिली। बारात में दुलदुल घोड़ी का नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। राम बारात में 2023 में इसरो द्वारा चांद पर भेजे गए चंद्रयान की भी झांकी देखने को मिली। इसी के साथ रथ पर अलग-अलग स्वरूप में भगवान विराजमान नजर आये तो वहीं ट्रैक्टर ट्राली पर भगवान शिव, मां दुर्गा, राम लक्ष्मण सीता के रूप में बच्चे बैठे नजर आए। राम बारात में लगभग 50 झांकियां देखने को मिली। इसी के साथ बैंड बाजा के साथ राम बारात निकली गई। राम बारात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चैबंद नजर आई। क्षेत्राधिकार सदर के साथ भारी पुलिस बल राम बारात के साथ पैदल गश्त करता हुआ नजर आया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


