Hardoi News: हरदोई में एसपी नीरज कुमार जादौन के तबादले से लोगों में निराशा

Hardoi News: हरदोई के लोकप्रिय एसपी नीरज कुमार जादौन के तबादले की खबर से जिले में निराशा का माहौल है। आम नागरिक से लेकर बुद्धिजीवी वर्ग तक उनके कार्यकाल की सराहना कर रहा है और तबादला रद्द करने की मांग कर रहा है।

Pulkit Sharma
Published on: 18 Sept 2025 6:58 PM IST
Hardoi News: हरदोई में एसपी नीरज कुमार जादौन के तबादले से लोगों में निराशा
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई से पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन का तबादला होने की सूचना मिलते ही पूरे जनपद में लोगों में निराशा का माहौल है। आम नागरिकों से लेकर बुद्धिजीवियों तक का कहना है कि जिले में अब तक जितने भी पुलिस अधीक्षक आए, उनमें जादौन की कार्यशैली सबसे अलग और प्रभावशाली रही। लोगों का मानना है कि उन्होंने न सिर्फ अपराध नियंत्रण में सख्ती दिखाई बल्कि आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर विश्वास भी जीता।

जिले के लोग बताते हैं कि नीरज कुमार जादौन ने अमीर-गरीब या प्रभावशाली-साधारण की कोई भेदभाव की दीवार नहीं रखी। उन्होंने हमेशा न्याय की परिभाषा को सबके लिए समान रखा, चाहे सामने आम व्यक्ति हो या फिर कोई पुलिसकर्मी। यही वजह है कि लोग उन्हें एक आदर्श अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं। कई बार उन्होंने खुद जनता से मिलकर उनकी परेशानियां सुनीं और फोन पर भी शिकायतों का तुरंत समाधान कराया।

बड़ी संख्या में नागरिक उनके तबादले को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं

लोगों का कहना है कि उनके तबादले से सबसे ज्यादा असामाजिक तत्व खुश हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की गई थी। आम जनता की राय है कि इस परिवर्तन से जिले में कानून-व्यवस्था कमजोर हो सकती है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में नागरिक उनके तबादले को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।वहीं कुछ लोग इस तबादले को आगामी पंचायती चुनाव से भी जोड़कर देख रहे हैं। उनका कहना है कि नीरज कुमार जादौन राजनीति का शिकार हुए हैं, क्योंकि उनकी छवि बेदाग और जनता से जुड़ी रही। लोगों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हरदोई जैसे जिले को उनकी सख्त जरूरत थी और वे हमेशा जनता के दिलों में अपनी अमिट छाप छोड़कर जाएंगे।

Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!