TRENDING TAGS :
Hardoi News: ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के लगे जयघोष, जनप्रतिनिधि भी यात्रा में रहे शामिल
Hardoi News: तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के हाथ में कई स्लोगन भी नजर आए जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम की गाथा लिखी हुई थी ।
ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा (Photo- Social Media)
Hardoi News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भाजपा ने देश भर में तिरंगा यात्रा निकालने का आवाहन किया था। इसी क्रम में हरदोई में भी शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों से लेकर आम नागरिक और महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के हाथ में कई स्लोगन भी नजर आए जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम की गाथा लिखी हुई थी ।
तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चे महिलाएं जनप्रतिनिधि देशभक्ति के जय घोष लगाते नजर आए। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी समेत भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। शहर के प्रमुख मार्ग अटल चौक बड़ा चौराहा सिनेमा चौराहा सोल्जर बोर्ड चौराहा होते हुए तिरंगा यात्रा शाहिद उद्यान में समाप्त हुई।
शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर शाहिद उद्यान में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि भारत की तीनों सेनाओ ने आज दुनिया को बता दिया है कि वह किसी भी चुनौती का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम है। नितिन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए हैं।
देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं की भूमिका की जमकर सराहना की।रजनी तिवारी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में देश की बेटियां बढ़-चढ़के प्रतिभाग कर रही हैं और देश का मान सम्मान बड़ा रही हैं।