TRENDING TAGS :
Hardoi News: नहाने गया युवक नहर में डूबा, तलाश में जुटी पुलिस, नहीं मिला युवक का सुराग
Hardoi News: पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने का काम किया जा रहा है। सुरसा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक नहर में नहाते समय अचानक गायब हो गया। युवक के गायब होने की जानकारी पुलिस को लगी।
Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में नहाते समय युवक गायब हो गया। युवक की तलाश में पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से युवक को ढूंढने का काम किया जा रहा है। सुरसा थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक नहर में नहाते समय अचानक गायब हो गया। युवक के गायब होने की जानकारी पुलिस को लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को खोजने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से युवक को खोजने का प्रयास किया जा रहा है साथ ही कई अन्य थानों में भी युवक की तलाश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Also Read
अभी तक नहीं मिला युवक का सुराग
ऐसा माना जा रहा है कि युवक पानी के बहाव में बह गया है। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश कर रही है। युवक के गायब होने की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। युवक के ना मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक के नहर में से गायब हो जाने की जानकारी लगते ही ग्रामीण नहर के किनारे एकत्र हो गए। पुलिस द्वारा गोताखोरों के साथ ग्रामीणों की भी मदद युवक को खोजने के लिए ली जा रही है।
नहर में नहाने गया था युवक
सुरसा थाना क्षेत्र के मझिला नहर में एक युवक नहाते समय डूब गया जिसके बाद युवक वापस बाहर नहीं निकल सका। युवक के डूब जाने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस में गोताखोर व ग्रामीणों की मदद से डूबे हुए युवक को खोजने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। पुलिस द्वारा युवक को खोजने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा जिन थाना क्षेत्रों से नहर निकली है उन सभी थानों को अलर्ट किया है। करौली गांव के रहने वाले शानू शुक्ला 20 वर्ष नहर में नहाने गया था जहां अचानक युवक नहर में डूबने लगा। डूबते युवक को बचाने का ग्रामीणों प्रयास किया लेकिन असफल रहे।
हरदोई मे मानसून में बच्चों से लेकर युवकों के डूबने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हाल ही में पाली थाना क्षेत्र में दो युवकों के तालाब में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं कुछ दिन पूर्व पाली में ही 2 बच्चों की डूबने से मौत हुई थी। जनपद में आए दिन नहर, तालाब में नहाने के दौरान डूबने से लोगों की मौत हो रही है। ग्रामीण इलाके के लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब नदी का सहारा ले रहे हैं। वहीं नहर में तेज बहाव व तालाब में दलदल के कारण लोग अपनी जान को गवा बैठ रहे हैं। प्रशासन द्वारा अपील के बाद भी लोग जागरूक होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!