TRENDING TAGS :
Hathras News: आगरा में मिला 8 महीने से गायब युवक का शव, परिवार में मातम
Hathras News: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी युवक 16 जुलाई 2023 से गायब चल रहा था। आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की फाइल फोटो। (Pic: Newstrack)
Hathras News: कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी एक युवक जुलाई 2023 में अचानक से गायब हो गए था। परिवार के लोगों ने उनके गायब होने के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को गायब युवक का आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में शव मिला। इस बात की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम बच गया। थाना पुलिस के साथ परिवार के लोग आगरा के लिए रवाना हो गए।
8 महीने से था गायब
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र क़ी साकेत कॉलोनी परशुराम कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय अजय पाठक पुत्र भूरे लाल चालक का काम करता था। वह छोटे-बड़े वाहन चलाता था। 16 जुलाई 2023 को वह घर से मथुरा जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पांच सितंबर 2023 को कोतवाली हाथरस गेट में अजय के लापता होने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस युवक की तलाश में जुटी गई।
मोबाइल से लगाया गया पता
शनिवार को अजय का मोबाइल फोन चालू हुआ तो पुलिस को इस मामले में सफलता हाथ लग गई। पुलिस ने तुरंत ही मोबाइल चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ के दौरान अजय की हत्या का राज खुल गया। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव आगरा में फेंका गया था। जहां से पुलिस ने कंकाल बरामद किया है। इस पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व मृतक का छोटा भाई विजय आगरा के लिए रवाना हो गए। युवक से परिवार में कोहराम मचा गया।
सीओ सदर ने दी जानकारी
सीओ सदर रामप्रवेश राय ने बताया कि करीब साढ़े 8 महीने से गायब युवक का शव आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में मिला है, थाना हाथरस गेट पुलिस आगरा के लिए परिवार के लोगों के साथ रवाना हो गई है। मामले में छानबीन की जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!