Hathras News: बाग की रखवाली कर रहे किसान को जमीनी विवाद में मारी गोली

Hathras News: हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर निवासी किसान को जमीनी विवाद में आरोपियों ने गोली मार दी। गोली लगने से किसान घायल हो गए।

G Singh
Published on: 14 Aug 2025 10:28 PM IST
Farmer shot dead in land dispute
X

किसान को जमीनी विवाद में मारी गोली (Photo- Newstrack)

Hathras News: हाथरस। बाग की रखवाली कर रहे कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौरपुर निवासी किसान को जमीनी विवाद में आरोपियों ने गोली मार दी। गोली लगने से किसान घायल हो गए। यहां पर परिवार के लोग पहुंच गए। घायल हुए किसान को परिजन 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव धौरपुर निवासी 52 वर्षीय देशराज पुत्र मनोहर का गांव में खेत की मेंड बंदी को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार की दोपहर को देशराज बंबा के निकट स्थित अपने अहरूद के बाग की रखवाली कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान वहां पर आए बाइक सवार ने उनको पीछे से गोली मार दी। कूल्हे में गोली लगने से वह घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुन कर आस-पास के लोगों के अलावा परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

परिजन 108 एम्बुलेंस से घायल को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर उपचार के बाद देशराज का एक्सरे कराया गया। एक्सरे में गोली उसके कूल्हे से नीचे फंसी हुई नजर आई। यहां पर हाथरस जंक्शन पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल से पूरे मामले को लेकर जानकारी ली और देशराज को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस भी इसे जमीनी विवाद ही मान रही है।

पुलिस ने बताया

इस मामले में जेएल अस्थाना, सीओ सिकंदराराऊ ने बताया कि 'अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पूछताछ में जमीनी विवाद की बात बताई जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर, जांच कराई जाएगी। गोली लगने से घायल हुए देशराज को उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। उसकी स्थित सामान्य बताई जा रही है।'

1 / 5
Your Score0/ 5
Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!