TRENDING TAGS :
Hathras News: शादी का झांसा देकर ग्राम सहायक के साथ बनाए शारीरिक संबंध, मुकदमा दर्ज
Hathras News: गांव की ग्राम सहायक ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।
शादी का झांसा देकर ग्राम सहायक के साथ बनाए शारीरिक संबंध, मुकदमा दर्ज: Photo- Social Media
Hathras News: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस के हसायन क्षेत्र के एक गांव की ग्राम सहायक ने हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने उस होटल का भी निरीक्षण किया, जहां पर युवती के साथ आरोपी ने संबंध बनाए।
युवती ने युवक पर लगाया आरोप
कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ग्राम सहायक के पद पर तैनात है। इसी बीच उसकी दोस्ती हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्राम सेवक के भाई से हो गई। आरोप है कि दोस्ती प्यार में बदल गई और युवक ने युवती के साथ शादी का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद दोनों के बीच की दूरियां जनदीकी में बदल गईं।
आरोप है कि युवक उसे हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में ले गया। यहां पर उसने ग्राम सहायक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने युवक से शादी की बात की, तो वह अपने शादी के किए गए वादे से मुकर गया। जिसके बाद युवती व युवक के बीच विवाद हो गया। मामला थाने तक पहुंचा। कोतवाली हसायन में युवती ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
मुकदमा दर्ज कर होटल पहुंची पुलिस
सोमवार को हसायन पुलिस हाथरस के उस होटल में जानकारी करने पहुंची, जहां पर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने होटल के रजिस्टर को चेक करते हुए होटल स्वामी से भी पूछताछ की। यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों से भी पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। तथ्यों की छानबीन में पुलिस जुटी है। वहीं अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह ने बताया कि युवती द्वारा एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!