TRENDING TAGS :
Hathras News: रिटायर दरोगा ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर
हाथरस गेट क्षेत्र में आज एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने घरेलू विवाद के चलते अपनी कनपटी पर पिस्टल सटाकर खुद को गोली मार ली। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल लेकर आए और फिर वहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Hathras News: शहर के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में एक रिटायर दरोगा ने खुद को गोली मार ली। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उनको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
क्या है पूरा मामला
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी निवासी 65 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र अर्जुन सिंह पुलिस के रिटायर दरोगा हैं। शुक्रवार की दोपहर को वह अपने घर में कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान परिवार के लोगों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिस पर परिजनों ने बाहर आकर देखा तो सुशील कुमार ने खुद ही अपनी कनपटी पर गोली मार ली थी। यह देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन घायल रिटायर दरोगा को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उनको प्राथमिक उपचार दिया। अस्पताल परिसर में घायल के परिवार व मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। परिजन गंभीर हालत में उनको अलीगढ़ ले गए। यहां पर उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी होने पर इलाका पुलिस ने मोहल्ला खंदारीगढ़ी पहुंच मामले की जानकारी ली।
एक बेटा बैंक तो दूसरा बेटा है पुलिस में
रिटायर दरोगा के दो बेटे हैं। एक बेटा बैंक में नौकरी करता है और दूसरा बेटा पुलिस में नौकरी करता है। उनका भरा पूरा परिवार है। सभी परिवार में काफी खुश थे। लेकिन अचानक से रिटायर दरोगा द्वारा खुद को मारी गई गोली की बात को लेकर सभी हैरान हैं।
रामप्रवेश राय, सीओ सदर ने बताया कि रिटायर दरोगा द्वारा खुद को गोली मारने के मामले की जानकारी मिली है। थाना पुलिस को मौके पर भेज कर जानकारी कराई जा रही है। घायल का अलीगढ़ में उपचार चल रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!