TRENDING TAGS :
राजधानी लखनऊ सहित दिल्ली सीमा से लगे सभी जिलों में हाई अलर्ट
राजधानी लखनऊ सहित सूबे के सभी संवेदनशील जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस लगातार गश्त कर वाहनों की जांच कर रही है। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प सभी सोशल साइट्स पर भी पुलिस मीडिया सेल रख रही निगरानी रखे है।
लखनऊ: दिल्ली में सीएए विरोधियों और समर्थकों के बीच हुए हिंसक संघर्ष के बाद राजधानी लखनऊ सहित सूबे के सभी संवेदनशील जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस लगातार गश्त कर वाहनों की जांच कर रही है। फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प सभी सोशल साइट्स पर भी पुलिस मीडिया सेल रख रही निगरानी रखे है।
घंटाघर इलाके में विशेष नजर
राजधानी लखनऊ के घंटाघर इलाके में और पुलिस बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। यहां पिछले एक महीने से सीएए के खिलाफ महिलाएं धरना- प्रदर्शन कर रही हैं।
नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस लगातार जांच अभियान छेड़े हुए है। सीएए को लेकर दिल्ली के उत्तर पूर्वी हिस्से में हिंसा को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इसे भी पढ़ें
Delhi CAA Protest latest update : CAA पर फिर सुलगी दिल्ली…
दिल्ली- नोएडा सीमा पर पुलिस की सघन जांच जारी है। नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले सभी रास्तों पर अवरोधक लगा दिए गए हैं। वाहनों की जांच जारी है और पुलिस स्थिति पर चौकन्नी नजर रखे है।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली हिंसा: मरने वालों की संख्या बढ़ कर हुई 13
गाजियाबाद जिले को 18 जोन और 56 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनवार मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी बॉर्डर लगातार गश्त कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली: जाफराबाद में CAA के खिलाफ बैठीं महिलाओं को हटाया गया, रास्ता खुला
बागपत में भी अलर्ट है। दिल्ली बॉर्डर से सटे सभी थानों, पुलिसचौकियों को सतर्क रहने को कहा गया है। दिल्ली की ओर से आने व जाने वाले वाहनों की संघन चेकिंग हो रही है। इंटेलिजेंस व एलआईयू को सन्दिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के आदेश दिये गए हैं।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली हिंसा: गृहमंत्री अमित शाह ने रद्द किया कल होने वाला त्रिवेंद्रम दौरा
बिजनौर शहर के प्रमुख चौराहों सहित मेन बाजार में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान होटलों व वाहनों की चेकिंग की गई।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!