TRENDING TAGS :
हिन्दू युवा वाहिनी के 2500 कार्यकर्ताओं ने दिया त्याग पत्र, संगठन के मंत्री पर लगाया टेंडर लेने का आरोप
राजधानी में हिन्दू युवा वाहिनी के 2,500 कार्यकताओं ने शोषण का आरोप लगाते हुए 8 दिसंबर को सामूहिक त्याग पत्र दे दिया। महानगर मंत्री आकाश सिंह ने संगठन के ही प्रदेश सूचना मंत्री पंकज सिंह पर जबरन 50 लाख रुपए टेंडर लेने का आरोप लगाया।
लखनऊ: राजधानी में हिन्दू युवा वाहिनी के 2,500 कार्यकताओं ने शोषण का आरोप लगाते हुए 8 दिसंबर को सामूहिक त्याग पत्र दे दिया। महानगर मंत्री आकाश सिंह ने संगठन के ही प्रदेश सूचना मंत्री पंकज सिंह पर जबरन 50 लाख रुपए टेंडर लेने का आरोप लगाया।
आकाश सिंह ने कहा कि संगठन का फायदा लेकर पंकज सिंह ने टेंडर ले लिया। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ई-टेंडरिंग को लागू कर दिया है। प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकताओं का दुख उमड़ा। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति विशेष को ही लाभ पहुंचाना गलत है। त्यागपत्र दे रहे कार्यकताओं ने इसकी जांच करवाने की मांग की।
सीएम तक नहीं पहुंचने देते हैं हमारी आवाज
लखनऊ हिन्दू युवा वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम कृष्ण द्विवेदी ने कहा कि हमारी बातों को सीएम योगी आदित्यनाथ तक नहीं जाने दिया जाता है और न ही हमको उनसे मिलने दिया जाता है। इसके लिए भी लखनऊ-कानपुर के प्रदेश सूचना मंत्री पंकज सिंह को ही जिम्मेदार ठहराया।
करेंगे संघर्ष
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम त्याग पत्र देने के बाद भी संघर्ष करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ तक अपनी बातों को पहुंचाएंगे। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम का नारा लगाया।
नहीं करने दिया जाता है कोई प्रोग्राम
कार्यकताओं ने आरोप लगाया कि हमको किसी भी प्रकार का कोई कार्यक्रम नहीं करने दिया जा रहा है। इसके चलते हमारे संगठन का कार्य प्रभावित हो रहा है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!