सेंट्रल बार एसोसिएशन के होलिकोत्सव में ये थे कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम में अवध बार के अ्ध्यक्ष एच॰जी॰एस॰परिहार, महामंत्री शरद पाठक, लखनऊ बार के अघ्यक्ष जी॰एन॰शुक्ला, महामंत्री जितेन्द्र सिंह यादव जीतू सहित ज़िला सत्र न्यायाधीश अनिल ओझा व अन्य अपर ज़िला सत्र न्यायाधीश गणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

राम केवी
Published on: 7 March 2020 10:18 PM IST
सेंट्रल बार एसोसिएशन के होलिकोत्सव में ये थे कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
X

लखनऊ। सेंट्रल बार एसोसिएशन का पुराना हाई कोर्ट लॉन में होलिकोत्सव सम्पन्न हुआ। जिसने कवि सम्मेलन व ब्रज की फूलो की होली मुख्य आकर्षण रहा।राष्ट्रीय स्तर के कवि पं. राम किशोर तिवारी, अशोक झंझटी, रंजना सिंह 'हया' डॉ. अनिल सिंह 'बौझड', अजय प्रधान व प्रभात शुक्ला, डॉ. अतुल बाजपेयी होलिकोत्सव में चार चाँद लगा दिये।

यह जानकारी संजीव पाण्डेय अधिवक्ता, महामंत्री, सेंट्रल बार एसोसिएशन, लखनऊ ने दी। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओ को राजस्थानी पगड़ी बाँध कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अवध बार के अ्ध्यक्ष एच॰जी॰एस॰परिहार, महामंत्री शरद पाठक, लखनऊ बार के अघ्यक्ष जी॰एन॰शुक्ला, महामंत्री जितेन्द्र सिंह यादव जीतू सहित ज़िला सत्र न्यायाधीश अनिल ओझा व अन्य अपर ज़िला सत्र न्यायाधीश गणों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करा कर राजधानी के हज़ारों अधिवक्ताओं का सम्मान बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें

राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिलकर मांग पत्र सौंपा सेंट्रल बार ने

बार के उत्सव से देश के वर्तमान समय को देखते हुए बड़ा संदेश दिया गया। भाई चारे का संदेश गंगा जामुनी अवध की तहज़ीब में सैकडों की संख्या में मुस्लिम अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। देश वासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएँ।

राम केवी

राम केवी

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!