TRENDING TAGS :
हाउस टैक्स वसूली: नगर निगम ने कसी कमर, नगर आयुक्त ने ली बैठक
लखनऊ नगर निगम में गुरुवार को देर शाम सभी जोनल प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी 110 वार्डों में हाउस टैक्स वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए चर्चा की गई। सभी जोनल प्रभारियों ने अपने-अपने ज़ोन की जानकारी भी साझा की। तय हुआ की वर्तमान वित्तीय वर्ष में हाउस टैक्स वसूली का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाय।
लखनऊ: लखनऊ नगर निगम में गुरुवार को देर शाम सभी जोनल प्रभारियों की बैठक संपन्न हुई। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी 110 वार्डों में हाउस टैक्स वसूली की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए चर्चा की गई। सभी जोनल प्रभारियों ने अपने-अपने ज़ोन की जानकारी भी साझा की। तय हुआ की वर्तमान वित्तीय वर्ष में हाउस टैक्स वसूली का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण किया जाय।
नगर निगम लखनऊ में हाउस टैक्स वसूली में तेजी लाने के उद्देश्य यह बैठक की गई। अपर नगर आयुक्त मनोज कुमार ने बताया की ज़ोन वार हाउस टैक्स की स्थिति की समीक्षा की गई और इस वित्तीय वर्ष में शतप्रतिशत वसूली का लक्ष्य दिया गया। उन्होंने बताया सभी जोनों में कार्य कर रहे रेवेन्यू इंस्पेक्टरों को भी इस बाबत निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया की जिस ज़ोन में हाउस टैक्स वसूली नहीं हो पा रही है उसके कारन नोट किये गए हैं और जल्द ही उसपर कारगर निति बनाई जायेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!