TRENDING TAGS :
#HumFitTobIndiaFit चैलेंज योगी सरकार के मंत्रियों को भी भाया, दिखाया दम
केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की पहल #HumFitTohIndiaFit कैम्पेन यूपी सरकार के मंत्रियों को भी भा रहा है। वह अपना दम दिखा रहे हैं। योगी सरकार के नागरिक उड्डयन, राजस्व स्टाम्प, न्यायालय शुल्क और पंजीयन मंत्री नंदगोपा
#HumFitTobIndiaFit चैलेंज योगी सरकार के मंत्रियों को भी भाया, दिखाया दम
लखनऊ: केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की पहल #HumFitTohIndiaFit कैम्पेन यूपी सरकार के मंत्रियों को भी भा रहा है। वह अपना दम दिखा रहे हैं। योगी सरकार के नागरिक उड्डयन, राजस्व स्टाम्प, न्यायालय शुल्क और पंजीयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने राठौड़ के इस पहल की सराहना करते हुए उसे आगे बढाया है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय को टिवटर पर यह चैलेंज दिया। टिवटर पर उन्होंने अपना 47 सेकेंड का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें वह खुद को फिट रखने के लिए अभ्यास कर रहे हैं।
इस चैलेंज के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी आगे आए। उन्होंने भी टिवटर पर 37 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह व्यायाम कर रहे हैं। उन्होंने नंदगोपाल गुप्ता नंदी को यह चैलेंज देने के लिए आभार जताया है। कहा है कि #HumFitTobIndiaFit का हम सब अब हिस्सा हैं। उन्होंने इस चुनौती के लिए फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सचिन पायलट और अभिजीत भट्टाचार्य को नामित किया है। हांलाकि सिद्धार्थनाथ सिंह के चैलेंज के जवाब में इन हस्तियों ने अब तक कोई रिस्पांस नहीं दिया है।
�
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!


