अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शांति वेवस्था के मद्देनजर आज संतकबीरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संतकबीरनगर जिले की थाना धनघटा पुलिस ने भारी संख्या में अवैध तमंचा व तमंचा बनाने के उपकरण को बरामद किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 10 April 2019 8:56 PM IST
अवैध हथियार की फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बरामद, एक गिरफ्तार
X

गोरखपुर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था के मद्देनजर आज संतकबीरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संतकबीरनगर जिले की थाना धनघटा पुलिस ने भारी संख्या में अवैध तमंचा व तमंचा बनाने के उपकरण को बरामद किया है।

आपको बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर आगापुर उर्फ गुलरिहा गांव के दक्षिण घाघरा नदी के किनारे दियारा में स्थित मड़ई में कुछ लोग अवैध शस्त्र का निर्माण में लिप्त थे। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम हैदर अली पुत्र इकबाल अहमद निवासी मोहीद्दीनपुर इस्लाम नगर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर बताया।

यह भी पढ़ें...संविदा कर्मियों की भर्ती पर राज्य सरकार से जानकारी तलब

पुलिस की पकड़ में आये आरोपी ने बताया कि वह कुछ दिनों तक बिहार के मुंगेर जिले में रहा था जहां अवैध कट्टा बनाने का काम किया करता था। वहीं घर वापस आने के बाद उसकी मुलाकात झिनकान निवासी धनघटा से हुई जिसने अवैध शस्त्र बनाने के लिये कोई सुरक्षित स्थान बताने को कहा।

इकबाल और झिनकान मिल कर चोरी छिपे अवैध शस्त्र का निर्माण आगापुर उर्फ गुलरिहा के पास स्थित घाघरा नदी के किनारे मड़ई में करने लगे तथा शस्त्रों की चोरी छिपे बिक्री भी सीमावर्ती जनपद बस्ती, अम्बेडकरनगर आदि स्थानों में करने लगे। सुनसान इलाका होने की वजह से उधर कोई नहीं जाता था।

यह भी पढ़ें...देश में परिवर्तन लाने के लिए सरकार बदलना जरूरी: अखिलेश यादव

क्षेत्राधिकारी धनघटा आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि यह लोग अक्सर रात्रि में ही शस्त्रों का निर्माण करते थे। इन शस्त्रों को दो से तीन हजार रूपये में बेच देते थे। पुलिस की दबिश के दिन यह लोग शस्त्रों का निर्माण कर रहे थे। आरोपी पर 15 हजार का इनमाथा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार आर्म्स एक्ट के तहत चालान माननीय न्यायालय किया गया है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!