TRENDING TAGS :
महिला अमीन 12 तक न्यायिक हिरासत में गयी जेल, ये है पूरा मामला
बता दें कि बीते गुरुवार को इसे विजिलेंस की टीम ने कलेक्ट्रट परिसर स्थित एडीम दफ्तर से 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। 30 जनवरी को काकराबाद के सर्वजीत सिंह ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
लखनउ: विशेष अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार शुक्ल ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार महिला अमीन सोनिका सिंह को 12 फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें— ‘सिंह सिस्टर’ को मिला पद्मश्री पुरस्कार, पीएम ने दी बधाई, जानिए इनके बारे में
बता दें कि बीते गुरुवार को इसे विजिलेंस की टीम ने कलेक्ट्रट परिसर स्थित एडीम दफ्तर से 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। 30 जनवरी को काकराबाद के सर्वजीत सिंह ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
ये भी पढ़ें— कुंभ-2019: दूसरे शाही स्नान में श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 5500 बसें
सरकारी वकील नवीन त्रिपाठी के मुताबिक आउटर रिंग रोड निर्माण के लिए सर्वजीत सिंह की जमीन का अधिग्रहण हुआ था। उनकी इस जमीन से जुड़ी मुआवजे वाली फाइल पर रिपोर्ट लगाने के लिए भूमि अध्यापति अमीन सोनिका सिंह 10 हजार की रिश्वत मांग रही थी।
ये भी पढ़ें— #Budget2019: सरकार ने की सबको लुभाने की कोशिश, जानें किसको क्या मिला?
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!